• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ के साथ ही प्रयागराज के विकास को भी नई दिशा देंगे पीएम मोदी

Writer D by Writer D
12/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे। इस दौरान वह महाकुंभ मेला 2025 (Maha Kumbh) के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और करीब 7000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे। यही नहीं प्रधानमंत्री संगम नोज पर पूजा अर्चना भी करेंगे, जबकि अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम कुम्भ ‘सहायक’ चैटबॉट का भी शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से न केवल महाकुम्भ 2025 का आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि प्रयागराज को भी एक नई पहचान मिलेगी।

संगम पर करेंगे पूजा

पीएम मोदी (PM Modi) प्रयागराज दौरे पर दोपहर करीब 12:15 बजे संगम स्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे प्रधानमंत्री अक्षय वट वृक्ष स्थल पर पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री उसके बाद हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे महाकुम्भ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद पीएम दोपहर करीब 2 बजे महाकुम्भ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें प्रयागराज में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने और निर्बाध संपर्क प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल होंगी।

पेयजल और बिजली से संबंधित परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

स्वच्छ और निर्मल गंगा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री (PM Modi) गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों को रोकने, टैप करने, मोड़ने और उपचारित करने की परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इससे नदी में बिना उपचार वाले जल का गंगा नदी में पहुंचना पूरी तरह से रोक पाना सुनिश्चित होगा। वे पेयजल और बिजली से संबंधित विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री (PM Modi) मंदिर के प्रमुख कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर, अक्षयवट कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पीएम से पहले सीएम योगी ने लिया महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा, कहा- ऑल ओके

प्रधानमंत्री कुम्भ ‘सहायक’ चैटबॉट का भी शुभारंभ करेंगे। यह चैटबॉट महाकुंभ मेला 2025 के बारे में श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन और कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा।

विकास की नई गाथा

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का प्रयागराज दौरा विकास की एक नई गाथा लिखेगा। महाकुम्भ 2025 के लिए प्रस्तावित परियोजनाएं प्रयागराज की सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर सुदृढ़ करेंगी और शहर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। इन परियोजनाओं से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी। यातायात सुविधाओं में सुधार से यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMahakumbh 2025
Previous Post

पीएम से पहले सीएम योगी ने लिया महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा, कहा- ऑल ओके

Next Post

चार प्रदेशों में आयोजित हुआ महाकुंभ 2025 का रोडशो, योगी के मंत्रियों ने लोगों को दिया संगम स्थान का निमंत्रण

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Maha Kumbh 2025

चार प्रदेशों में आयोजित हुआ महाकुंभ 2025 का रोडशो, योगी के मंत्रियों ने लोगों को दिया संगम स्थान का निमंत्रण

यह भी पढ़ें

हत्या

लंदन : पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

25/09/2020
Haldwani violence

हल्द्वानी में हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

09/02/2024
Murder

हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक की हत्या, युवती भी घायल

11/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version