• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार प्रदेशों में आयोजित हुआ महाकुंभ 2025 का रोडशो, योगी के मंत्रियों ने लोगों को दिया संगम स्थान का निमंत्रण

Writer D by Writer D
12/12/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/जम्मू/पटना/पणजी। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार देशभर में रोडशो की एक श्रृंखला आयोजित कर रही है। रोडशो के माध्यम से योगी सरकार महाकुंभ 2025 के महत्व को देश के कोने-कोने तक पहुंचा रही है। इस कड़ी में जम्मू, देहरादून, पटना और पणजी में भव्य रोडशो का आयोजन हुआ। जहां रोडशो का नेतृत्व कर रहे योगी सरकार के मंत्रियों ने आम लोगों के साथ-साथ वहां के गणमान्य व्यक्तियों को महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

जम्मू में आयोजित रोडशो का नेतृत्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ (Maha Kumbh) को भारतीय विविधता और एकता का उत्सव बताते हुए जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वहां की जनता को प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया। मंत्रियों ने महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया और इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

देहरादून में महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य और लोक निर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने रोडशो का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल महाकुंभ की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय विविधता में एकता के प्रतीक को प्रदर्शित करेगा।

पटना में आयोजित रोडशो का नेतृत्व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान और परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने 2019 के महाकुंभ (Maha Kumbh) की वैश्विक सफलता का जिक्र करते हुए इसे 2025 के आयोजन से और अधिक दिव्य और भव्य बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस बार 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है और इसके लिए समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

महाकुम्भ के साथ ही प्रयागराज के विकास को भी नई दिशा देंगे पीएम मोदी

पणजी में आयोजित रोडशो का नेतृत्व कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ को हरित, स्वच्छ और डिजिटल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसमें स्मार्ट पार्किंग, सीसीटीवी आधारित निगरानी और डिजिटल खोया-पाया केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने महाकुंभ के लिए बनाए गए 44 घाटों और गंगा किनारे रिवर फ्रंट की भी जानकारी दी।

इन सभी आयोजनों के माध्यम से योगी सरकार ने महाकुंभ की भव्यता और सांस्कृतिक महत्व को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने का प्रयास किया। जम्मू, पटना, देहरादून और पणजी में आयोजित रोडशो में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनता ने भाग लिया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMahakumbh 2025
Previous Post

महाकुम्भ के साथ ही प्रयागराज के विकास को भी नई दिशा देंगे पीएम मोदी

Next Post

भारत के डी गुकेश ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में बनें चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
D Gukesh

भारत के डी गुकेश ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में बनें चेस के नए वर्ल्ड चैम्पियन

यह भी पढ़ें

Share Market

फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

26/05/2022
hair fall

इन गलतियों के चलते नहीं बढ़ते है आपके बाल, आज़माएं ये टिप्स

11/03/2024
CM Yogi

मोदी जी का प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए मार्गदर्शक: सीएम योगी

07/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version