• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मौजूदा कारोबारी सप्ताह में लगातार चौथे दिन घरेलू शेयर बाजार (Share Market) मजबूती के साथ खुलने के बाद दबाव की स्थिति में आकर गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही सूचकांक लगातार गिरते चले गए। हालांकि बाजार में बीच-बीच में लिवाली का रुझान भी बनता नजर आया, लेकिन बिकवाली का दबाव अधिक होने के कारण शेयर बाजार में लगातार गिरावट की स्थिति बनी रही।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 201.58 अंक की मजबूती के साथ 53,950.84 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स नीचे की ओर लुढ़कने लगा। बीच-बीच में होने वाली मामूली खरीदारी के बावजूद शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स गिरकर 53,861.64 अंक के स्तर पर आ गया।

इस गिरावट के बाद एक बार फिर खरीदारों ने लिवाली का दौर शुरू करके बाजार को संभालने की कोशिश की। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स में करीब 100 अंकों की उछाल भी आई। लेकिन थोड़ी देर बाद बाजार पर बिकवाल दोबारा हावी हो गए, जिससे सेंसेक्स को नीचे गिरने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 86.19 अंक की मजबूती के साथ 53,835.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सत्संग कार्यक्रम के दौरान मंच धराशाई, बाल-बाल बचे उप मुख्यमंत्री

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 79.20 अंक की मजबूती के साथ 16,105 अंत के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत से ही बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी लगातार नीचे गिरता चला गया। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सपोर्ट देने की भी कोशिश की, लेकिन बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से ये सूचकांक लगातार फिसलता गया। बाजार में बने दबाव के इस हालात के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 5.15 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 16,030.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार ने प्री ओपनिंग सेशन में भी मिलीजुली शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 103.13 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 53,852.39 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 97.50 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,928.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

सदन पहुँचने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा अर्चना, लाल रंग के कवर से बंद टैबलेट से पेश करेंगे बजट

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिर कर 53,749.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 99.35 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,025.80 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सत्संग कार्यक्रम के दौरान मंच धराशाई, बाल-बाल बचे उप मुख्यमंत्री

Next Post

ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले 4 पर्यटक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Stock Market
Business

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

05/08/2026
Next Post
taj mahal

ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले 4 पर्यटक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकने पर एनरिच नॉर्टजे का आया ये बयान

15/10/2020
susheel tiwari

हिंदू सेना प्रमुख गिरफ्तार, धर्म-सम्प्रदाय विशेष के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

22/08/2021
Horoscope

2 अगस्त राशिफल: इन जातकों पर आज बरसेगी बजरंगबली की कृपा

02/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version