• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त

Writer D by Writer D
18/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी करेंगे। 17वीं किस्त से 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध ब्योरे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में आज शाम 4ः15 बजे पीएम किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6ः15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। 45 मिनट बाद प्रधानमंत्री मोदी मां गंगा के दर्शन करने दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। वो इस घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती में हिस्सा लेंगे।

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  के वाराणसी कार्यक्रम की जानकारी दी है। पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इससे 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कई राज्यमंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 732 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और देशभर के पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटरों के 2.5 करोड़ से अधिक किसान शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को साझा किया है।

पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार इस मौके पर विशेष कार्यक्रम 50 चयनित कृषि विकास केंद्रों (केवीके) में पर होगा। इन केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इन केंद्रों पर कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे। किसानों को अच्छी कृषि पद्धतियों, कृषि क्षेत्र में नई उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु अनुकूल कृषि आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि वे अपने पीएम-किसान लाभार्थी की स्थिति, भुगतान की स्थिति आदि की जांच कैसे करें। किसान-ई-मित्र चैटबॉट का उपयोग कैसे करें। केंद्रीयमंत्री क्षेत्र की प्रशिक्षित कृषि सखियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 जून को एक संवाददाता सम्मेलन में भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका और किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की अटूट सहायता का ब्योरा उपलब्ध करा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी। केंद्र सरकार अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण कर चुकी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) पहली बार 18 जून को उत्तर प्रदेश और 19 जून को बिहार के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 19 जून को सुबह 9ः 45 बजे बिहार के नालंदा में प्राचीन धरोहर का अवलोकन करेंगे। सुबह 10ः30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Tags: kisan samman yojna 17th installmentpm modiup newsvaranasi news
Previous Post

सीएम नायब सिंह ने अयोध्या धाम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

जानें नवरात्रि में क्यों की जाती है मां के नौ रूपों की पूजा, क्या है कलश स्थापना का महत्व

17/09/2021
liquor recovered

अपमिश्रित शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 65 पेटी शराब बरामद

11/05/2021
suicide

युवक ने इंस्टाग्राम लाइव आकर होटल में खुदकुशी की

08/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version