• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2023 की जातीय हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी

Writer D by Writer D
31/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सितंबर के दूसरे हफ्ते में मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। यह उनका पहला दौरा होगा, जबसे 2023 में राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़की थी।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी (PM Modi) इंफाल और चुराचांदपुर जिलों का दौरा करेंगे और वहां हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलेंगे। अपने दौरे में वे कई नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा करेंगे और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि पीएम के दौरे के समय शांति बनी रहे।

सूत्रों के मुताबिक, मई 2023 से अब तक मणिपुर में हुई हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 60,000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य में इस साल फरवरी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जिसे अगस्त में और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया। राष्ट्रपति शासन के बाद हालात कुछ हद तक सामान्य हुए हैं। सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस ने लूटे गए हजारों हथियारों में से करीब 3,000 हथियार बरामद भी किए हैं।

मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में हिंसा की शुरुआत हुई थी। कुकी समुदाय के प्रदर्शन के बाद मणिपुर में हिंसा भड़की थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए। गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर का दौरा भी किया। शांति बहाल करने के लिए कई कदम उठाए गए। बावजूद इसके वहां आए दिन छिटपुट हिंसा होती रही।

राष्ट्रपति शासन

वहीं, 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को इस्तीफा देना पड़ा, क्योंकि पार्टी के भीतर नेतृत्व पर सहमति नहीं बनी। 21 महीने की हिंसा के बाद यह कदम उठाया गया। कांग्रेस ने इस पर भी सवाल उठाया और बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला देरी से लिया गया। कांग्रेस ने कहा कि यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। केंद्र सरकार का दावा है कि मणिपुर में हिंसा कम हुई है और शांति के लिए प्रयास जारी हैं।

Tags: maipur newsNational newspm modi
Previous Post

पिथौरागढ़ : NHPC टनल में फंसे सभी कार्मिक सुरक्षित निकाले गए, डीएम ने दी जानकारी

Next Post

‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को देती है नई ऊर्जा और प्रेरणा: CM विष्णुदेव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

‘मन की बात’ हर माह प्रदेशवासियों को देती है नई ऊर्जा और प्रेरणा: CM विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें

दिल्ली में लापरवाही से बढ़े कोरोना संक्रमित Corona infected due to carelessness in Delhi

दिल्ली में लापरवाही से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

24/11/2020
Karwa Chauth

करवा चौथ कब है? जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

08/10/2025

इस जिले में फूंका गया था भारत की आजादी का प्रथम बिगुल

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version