• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण को दी शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi Sitharaman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती सीतारमण की सीट पर जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बजट सत्र के शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री सदन में पहुंच गये थे और उन्होंने सभी से मिल कर अभिवादन किया।

…सदन में मंत्रियों और सत्तापक्ष की आगे की पंक्तियों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया लेकिन पीछे की सीटों पर मास्क लगा कर अधिकतर सदस्य एक दूसरे से सट कर बैठे थे।

… कांग्रेस नेता राहुल गांधी बजट भाषण के दौरान कुछ देर बाद मोबाइल में व्यस्त हो गये और फिर एक सांसद के साथ कुछ देर तक बात करते रहे और बाद में उठकर बाहर चले गये।

Budget 2021: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, जानिए यहां

…श्रीमती सीतारमण ने बजट भाषण के आरंभ में राष्ट्र प्रथम, किसानों की आय दोगुना करना, सुदृढ़ अवसंरचना, स्वस्थ भारत, सुशासन, युवाओं के लिए अवसर, सभी के लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास के संकल्प की बात की तो विपक्ष ने जुमला जुमला के नारे लगाये।

… वित्त मंत्री ने जब करीब पौने दो लाख करोड़ रुपए के रणनीतिक विनिवेश के प्रस्ताव पेश किये तो विपक्ष की कतारों से ‘ओएलएक्स पर बेच दो’ की आवाजें सुनीं गयीं।

…स्वास्थ्य एवं कृषि के प्रावधानों का उल्लेख करने पर सत्ता पक्ष की ओर से मेजें थपथपा कर स्वागत किया गया।

… बजट भाषण समाप्त होने के बाद श्रीमती सीतारमण ने वित्त विधेयक पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार को अपराह्न चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

Budget 2021: उज्ज्वला योजना में एक करोड़ और परिवारों को जोड़ा जाने का ऐलान

…सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद श्री मोदी अपनी सीट से उठे और दूसरी पंक्ति में श्रीमती सीतारमण की सीट तक गये और उन्हें हाथ जोड़ कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

…वित्त मंत्री के करीब एक घंटे 50 मिनट के भाषण के बाद जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो बाहर गेट पर मीडिया को काफी देर तक केन्द्रीय मंत्रियों और नेताओं का इंतजार करना पड़ा। उनमें प्रतिक्रिया देने का कोई उत्साह नहीं दिखा। सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निकले, बाद में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे आये।

… बजट भाषण में रक्षा संबंधी प्रावधानों का उल्लेख नहीं किया गया।

Tags: Budget 2021finance minister sitharamanNational newspm modi
Previous Post

Budget 2021: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा, जानिए यहां

Next Post

भड़काऊ भाषण देने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, जिले में अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Next Post
arrested

भड़काऊ भाषण देने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, जिले में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, बोले- सभी लगवाएं ‘जीत का टीका’

02/08/2021
CM Yogi

कांग्रेस ने देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा : योगी

15/05/2024

PM मोदी ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित, कहा- बड़े काम के लिए उम्र की सीमा नहीं होती

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version