• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने महाकाल के दर्शन कर किया पूजन, नंदी के पास बैठकर लगाया ध्यान

Writer D by Writer D
11/10/2022
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकाल (Mahakal) की पूजा की। उन्हाेंने मंदिर में बैठकर माला फेरी और गर्भगृह के बाहर नंदी के पास बैठकर भी ध्यान लगाया।

मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने महाकाल का पूजन कर लोक कल्याण की कामना की।

#WATCH | PM Modi offers prayers at Mahakal temple in Ujjain, MP. He’ll dedicate to the nation, ‘Shri Mahakal Lok’ this evening.

Under the project, the temple precinct will be expanded nearly seven times. The total cost of the entire project is around Rs 850 cr.

(Source:DD News) pic.twitter.com/ArN3DHJGyI

— ANI (@ANI) October 11, 2022

इस दौरान नंदी हाल में मुख्यमंत्री चौहान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठकर इंतजार करते रहे। प्रधानमंत्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन करने के बाद नंदी हाल में कुछ देर के लिए ध्यान करेंगे। इसके बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) अहमदाबाद से वायुसेना के विशेष विमान के माध्यम से इंदौर पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकाप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

मुलायम सिंह के निधन में दिखा एक संयोग, इन दिग्गज नेताओं से हैं कनेक्शन

प्रधानमंत्री का नागझिरी स्थित पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपेड पर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत कर अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे महाकाल मंदिर रवाना हो गए। रास्ते में कार से ही उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उज्जैन आगमन से पूर्व ही कारकेड मार्ग को पुलिस ने पूरी तरह ब्लाक कर दिया था। इस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। प्रधानमंत्री जिस मार्ग से गुजरे, उसके आसपास के ऊंचे भवनों पर अत्याधुनिक हथियार लेकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने मार्ग पर हिडन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। इनसे कंट्रोल रूम पर बैठकर मानिटरिंग की जा रही है।

Tags: madhya pradesh newsMahakal Lokmahakaleshwar mandirpm modiUjjain News
Previous Post

मुलायम सिंह के निधन में दिखा एक संयोग, इन दिग्गज नेताओं से हैं कनेक्शन

Next Post

पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया उद्घाटन, बोले- शिव ही ज्ञान है, ज्ञान ही शिव

Writer D

Writer D

Related Posts

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया उद्घाटन, बोले- शिव ही ज्ञान है, ज्ञान ही शिव

यह भी पढ़ें

बोली लगाने से पहले ही गणित कर लिया था : संजीव गोयनका

26/10/2021
UG NEET

NEET UG के ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मिला आखिरी मौका

24/09/2020
बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर में 18 नये काेरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 361 पहुंची

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version