• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह के निधन में दिखा एक संयोग, इन दिग्गज नेताओं से हैं कनेक्शन

Writer D by Writer D
11/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mulayam Singh

Mulayam Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सियासत के पहलवान धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) राजनीति के अखाड़े को छोड़कर आज सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका सोमवार सुबह 8 बजे निधन हो गया था और मंगलवार दोपहर 3 बजे पैतृक गांव सैफई में नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) का नाम समाजवादी राजनीति और पिछड़ों एवं वंचितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाएगा। शायद यही वजह है कि उनके निधन पर भी एक संयोग देखने को मिला है। मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर को हुआ, जबकि एक दिन पहले ही बीएसपी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि थी।

यही नहीं सामाजिक न्याय के एक और पुरोधा रहे रामविलास पासवान की पुण्यतिथि भी 8 अक्टूबर को ही होती है। उनका निधन 2020 में ही हुआ था। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के समाजवादी गुरुओं में से एक रहे जयप्रकाश नारायण की भी पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को ही होती है। इस तरह 8, 9 और 10 अक्टूबर को लगातार तीन दिनों तक सामाजिक न्याय की राजनीति के 4 पुरोधाओं की पुण्यतिथि का संयोग बना है। यही नहीं 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती भी होती है। इसे भी मिला लें तो लगातार 4 दिन तक उन नेताओं से जुड़े दिन हैं, जिन्होंने पूरी जिंदगी सामाजिक न्याय की जंग लड़ी और लोकतंत्र के सिपाही के तौर पर काम किया।

पंचतत्व में विलीन हुए ‘धरतीपुत्र’, नम आँखों से अखिलेश ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh)की सियासत को सामाजिक न्याय की राजनीति के उभार के तौर पर देखा जाता है। राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गज समाजवाजियों के साथ काम करने वाले मुलायम सिंह यादव ने सांप्रदायिकता के खिलाफ जंग में एक लकीर खींची थी।

यही नहीं मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में हमेशा विकल्पों को खुला रखा। उन्होंने भाजपा से जंग भी लड़ी और जरूरत पड़ने पर सहयोग भी किया। इसके अलावा 1995 में कांशीराम के साथ मिलकर सरकार गठन कर सबको चौंका दिया था।

… वे नेता जिनसे मुलायम की दोस्ती ‘अमर’ रही

नेताजी के अंतिम संस्कार से पहले सैफई की हवा में नेताजी अमर रहें, अमर रहें के नारे देर तक गूंजते रहे। इस मौके पर कई राज्यों के सीएम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। एक अनुमान के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही। आलम यह था कि लोग मोबाइल के कैमरों में हर पल को कैद कर लेना चाहते थे। अंतिम विदाई में मौजूद हर शख्स की यही चाहत थी कि नेताजी के आखिरी पलों को संजो ले।

Tags: Etawah newsMulayam Singh funeralup news
Previous Post

राज्य के कारागारों को आदर्श जेलों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए: सीएम धामी

Next Post

पीएम मोदी ने महाकाल के दर्शन कर किया पूजन, नंदी के पास बैठकर लगाया ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने महाकाल के दर्शन कर किया पूजन, नंदी के पास बैठकर लगाया ध्यान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया सभी सरकारी वकीलों को बर्खास्त, सामने आई ये बड़ी वजह

02/08/2022
Dandruff

सिर की डैंड्रस से छुटकारा पाने के लिए फॉलों करें ये नुस्खे

19/05/2026
Conversion

पत्नी-साली और 5 वर्षीय बेटी को घर से भगा ले गया सलमान, पति ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

19/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version