• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान में बदलाव के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार की रणनीति की समीक्षा की।

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को भी एक बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें अधिकारियों को अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को तेजी से निकालने के लिए मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया था।

बीते दिन हुई बैठक में अफगानिस्तान में चल रहे बदलावों पर बातचीत हुई थी। साथ ही अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने और वहां दूतावास ऑपरेट करने पर भी चर्चा हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत की तरफ से फिलहाल अफगानिस्तान में सरकार गठन की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा तालिबान के रुख को भी देखा जा रहा है। खुद पीएम मोदी करीब से अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं और भारतीयों के निकाले जाने की जानकारी ले रहे हैं।

भारत-तिब्बत को जोड़ने वाली गरतांग गली पर्यटकों के लिए खुली

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर चले जाने के बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से वहां अफरा-तफरी का माहौल है। काबुल में भारतीय राजदूत एवं दूतावास के कर्मियों समेत 120 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को अफगानिस्तान से भारत पहुंचा था।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सभी भारतीयों की अफगानिस्तान से सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है और काबुल हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की बहाली होते ही वहां फंसे अन्य भारतीयों को स्वदेश लाने का प्रबंध किया जाएगा।

Tags: delhi newsNational newspm modi
Previous Post

मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर जान का खतरा, कोर्ट ने दिया सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

Next Post

इंजेक्शन लगवाते ही युवक की हुई तड़प-तड़प कर मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
इंजेक्शन लगाते ही युवक की  मौत

इंजेक्शन लगवाते ही युवक की हुई तड़प-तड़प कर मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Earthquake

लगातार भूकंप से हिली उत्तरकाशी की धरती, जन-धन की कोई हानि नहीं

05/03/2023
Transfer

यूपी सरकार ने आठ आईएएस का किया तबादला, निलंबित DM को भी मिली तैनाती

20/11/2022
Egg Chicken Mughlai Paratha

संडे के नाश्ते में ले एग चिकन मुगलई पराठे का स्वाद

15/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version