• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की मां के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

Writer D by Writer D
30/12/2022
in मनोरंजन
0
Heeraba

Bollywood celebrities mourn the demise of PM Modi's mother

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन मोदी (Heeraba) का 30 दिसंबर को निधन हो गया। वे 100 वर्ष की थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में पीएम मोदी अपनी मां के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!’

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर लगाई है। तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, ‘भगवान इस कठिन समय में प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शांति दें, ओम शांति।’

अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा-‘आदरणीय मोदी जी, मां कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थीं और आपके साथ रहेंगी प्रधानमंत्री जी। ओम शांति।’

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी की माता जी हीराबेन के दुनिया को अलविदा कहने पर शोक व्यक्त किया है। कपिल ने लिखा, ‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं। ओम शांति।’

हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा-‘साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ है। मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित मां हीराबेन जी का निधन हो गया है। राष्ट्र इस अनुकरणीय मां के शोक में उसके बेटे के साथ शामिल है, जिसने एक प्रसिद्ध बेटा होने के बावजूद संयमी जीवन जीने की मिसाल कायम की…।’

इन सबके अलावा निमरत कौर, ईशा कोप्पिकर आदि समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsfilmi baaten
Previous Post

अलविदा 2022: उप्र में दुर्दांत और ड्रग माफिया पर तेजी से चला पुलिस का हंटर

Next Post

प्रदेश को एक यूनिट मानकर नगरीय व्यवस्था और वातावरण को गुड टू ग्रेट बनाना हैः एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
AK Sharma

प्रदेश को एक यूनिट मानकर नगरीय व्यवस्था और वातावरण को गुड टू ग्रेट बनाना हैः एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

17/03/2025

धामी सरकार अतिवृष्टि की वजह से मरने वालों के परिजनों के देगी चार लाख

20/10/2021

योगी सरकार का बड़ा कदम, पाकिस्तान से आए 63 बंगाली हिंदू परिवारों का कराया पुनर्वास

22/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version