• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर भूमि पूजन में पीएम मोदी की सहभागिता संविधान का उल्लंघन : असदुद्दीन ओवैसी

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित उपस्थिति का एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना प्रधानमंत्री द्वारा ली गई संवैधानिक शपथ का उल्लंघन करने जैसा होगा। वहीं, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने लोगों से पांच अगस्त के दिन उत्सव मनाने का आह्वान किया है।

Attending Bhumi Pujan in official capacity will be a violation of @PMOIndia‘s constitutional oath. Secularism is part of the Basic Structure of Constitution

We can’t forget that for over 400 years Babri stood in Ayodhya & it was demolished by a criminal mob in 1992 https://t.co/qt2RCvJOK1

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) July 28, 2020

ओवैसी ने ट्वीट किया कि आधिकारिक पद पर रहते हुए भूमि पूजन में शामिल होना प्रधानमंत्री की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा। धर्मनिरपेक्षता संविधान की मूल अवसंरचना का हिस्सा है।’ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के उपलक्ष्य में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह में मोदी के शामिल होने की संभावना है।

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बोले – पहले कोरोना को भगाएं, फिर दीप जलवाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें भूमि पूजन समारोह में आमंत्रित किया गया है। ओवैसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हम नहीं भूल सकते कि अयोध्या में 400 साल से अधिक समय तक बाबरी मस्जिद खड़ी रही और इसे 1992 में आपराधिक भीड़ ने तोड़ दिया।

वहीं, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने अपने फेसबुक लाइव संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज का 500 साल से चला आ रहा संघर्ष जल्द ही सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान कर दिया। समूचा देश राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। पांच अगस्त को भूमि पूजन होगा। प्रधानमंत्री भूमि पूजन में शामिल होंगे।

जैन ने लोगों से अपील की कि वे पांच अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे अयोध्या की तरफ मुंह करके खड़े हों और मन में मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ राम नाम का सुमिरन करें तथा आरती करें।

Tags: AIMIM chief Asaduddin Owaisiasaduddin owaisihindi newsnews in hindiPM Modi Ram templeprime minister narendra modiRAM TEMPLERam temple Ayodhyaएआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीपीएम मोदी राम मंदिरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराम मंदिरराम मंदिर अयोध्या
Previous Post

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बोले – पहले कोरोना को भगाएं, फिर दीप जलवाएं

Next Post

यूनीसेफ की चेतावनी : कोराना के कारण दुनिया में 67 लाख बच्चे हो सकते हैं कुपोषण का शिकार

Desk

Desk

Related Posts

Pothole on Delhi-Dehradun Expressway
नई दिल्ली

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढे का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

02/07/2026
UPTET exam of first shift on first day completed safely
उत्तर प्रदेश

UPTET 2026: पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

02/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

02/07/2026
7 workers killed in rock fall at stone quarry
क्राइम

बेंगलुरु के पास बड़ा हादसा! पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत

02/07/2026
Mehbooba Mufti
जम्मू कश्मीर

ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी श्रद्धांजलि

02/07/2026
Next Post

यूनीसेफ की चेतावनी : कोराना के कारण दुनिया में 67 लाख बच्चे हो सकते हैं कुपोषण का शिकार

यह भी पढ़ें

tiger shroff krishna

कृष्णा श्रॉफ ने टाइगर के साथ मैचिंग ड्रेस पहने साझा की तस्वीर

13/12/2020
Fake porn profile of girl friend's sister made to avenge the breakup

ब्रेकअप का बदला लेने के लिए बना दिया गर्ल फ्रेंड की बहन का फेक अश्लील प्रोफाइल

03/09/2020
Byju Ravindran

Byjus पर ED का शिकंजा, संस्थापक के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version