• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

40 जिलों के डीएम के साथ पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, ‘घर-घर टीका’ का दिया मंत्र

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटली और रोम से स्वदेश लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम कोविड वैक्सीनेशन करने वाले जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए लोगों को जागरुक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स को इसके लिए कैंपेन करना होगा और लोगों को समझाना होगा। पीएम ने कहा कि आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद ले सकते हैं और उनका दो मिनट का वीडियो बनाकर लोगों के बीच संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है।

पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल की इस सबसे बड़ी महामारी में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है। कोरोना से देश की लड़ाई में एक खास बात ये भी रही कि हमने नए-नए समाधान खोजे और नए तरीके आजमाए। आपको भी अपने जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए। अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है। पीएम मोदी ने कहा कि हर घर पर दस्तक देते समय, पहली डोज़ के साथ-साथ आप सभी को दूसरी डोज़ पर भी उतना ही ध्यान देना होगा। क्योंकि जब भी संक्रमण के केस कम होने लगते हैं, तो कई बार अरजेंसी वाली भावना कम हो जाती है। लोगों को लगने लगता है कि, इतनी भी क्या जल्दी है, लगा लेंगे।

सीएम योगी ने राजतिलक लगाकर किया भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत

पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वो भी बनाइए। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाकर भी ऐसा कर सकते हैं। जो टीमें आपने बनाई हों, उनमें एक स्वस्थ प्रतियोगिता हो, इसका भी प्रयास कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत हम एक दिन में करीब-करीब ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर दिखा चुके हैं। ये दिखाता है कि हमारी कैपेबिलिटी क्या है, हमारा सामर्थ्य क्या है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम मोदी ने हर देशवासी की कोरोना से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। पूरी दुनिया ने भारत के 100 करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा। जन-जन को सुरक्षा देने को संकल्पित मोदी सरकार ने आज हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की, जिसे हम हर घर तक पहुंचाएंगे।

Tags: COVID 19 Vaccinationcovid 19 vaccination in indiaIndia News in HindiLatest India News UpdatesPM Modi meetingpm modi meeting todaypm modi review meetingpm modi review meeting for covid 19 vaccination
Previous Post

दिवाली की शुभकामना के साथ मलिक ने फिर किया धमाका, बोले- ललित होटल में छुपे..

Next Post

पैसे मांगने वाली लड़की ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, सुनकर अनुपम खेर ने किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post

पैसे मांगने वाली लड़की ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, सुनकर अनुपम खेर ने किया ये काम

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

बाबासाहब अंबेडकर के रास्ते से भटक गयी है बसपा : अखिलेश यादव

12/02/2022
The entire family was found dead

क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

15/05/2023
Ashok Singh-rahul-mukhtar

BJP नेता ने राहुल-प्रियंका को लिखा खत, कहा- मुख्तार को बना दें कांग्रेस का अध्यक्ष

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version