• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को PM मोदी की श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श विकसित भारत की प्रेरणा

Writer D by Writer D
06/07/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारत के सबसे विलक्षण राष्ट्रनिर्माताओं में से एक थे, जिनका संपूर्ण जीवन विद्वता, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में डॉ. मुखर्जी का दूरदर्शी चिंतन आज भी देश का मार्गदर्शन कर रहा है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आज एक्स पर लिखा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे एक उत्कृष्ट चिंतक और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने नवाचार तथा भविष्य उन्मुख शिक्षा का समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने औद्योगिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी और साथ ही पारंपरिक उद्योगों एवं आजीविका के संरक्षण पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि बंगाल अकाल के दौरान डॉ. मुखर्जी द्वारा किए गए मानवीय प्रयास उनकी संवेदनशीलता और करुणा के परिचायक थे। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनका अडिग संकल्प सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए उनका विजन आज भी देश के पथ को आलोकित कर रहा है।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने सुभाषितम् भी साझा किया, “जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः। नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥”

इस सुभाषित का अर्थ है कि श्रेष्ठ कर्म करने वाले, विद्वान और महान व्यक्तित्व वास्तव में अमर होते हैं। उनका यश कभी नष्ट नहीं होता और न ही उस पर समय, बुढ़ापे अथवा मृत्यु का कोई प्रभाव पड़ता है। उनके आदर्श और कार्य सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं। यही कारण है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिया गया योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

Tags: pm modi
Previous Post

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Next Post

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, अति कुपोषित बच्चे के बारे में ली जानकारी

09/09/2026
Next Post
Stock Market

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

यह भी पढ़ें

CM Sai

एक अप्रैल को नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि: मुख्यमंत्री साय

31/03/2024
Vat Savitri Vrat

इन सामग्री के बिना सफल नहीं होगा वट सावित्री व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

23/05/2025
Murder

एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version