• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

Writer D by Writer D
06/07/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच अभी तक तेजी का रुखा है। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के झटके भी लगते रहे। बावजूद इसके दोनों सूचकांक की रफ्तार लगातार बनी रही। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए।

स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर 2.20 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ तो कोटक महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयर 2.81 प्रतिशत से लेकर 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,594 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग होती दिखी। इनमें से 1,394 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,200 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 176.99 अंक की मजबूती के साथ 77,940.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से यह सूचकांक मामूली फिसलन के साथ 77,879.70 अंक तक गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली के हल्के-फुल्के झटके भी लगते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की रफ्तार लगातार कायम रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 372.18 अंक की बढ़त के साथ 78,136.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 36 अंक उछल कर 24,306.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 20 अंक टूट कर 24,287.10 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 108.65 अंक की मजबूती के साथ 24,379.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 261.79 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,763.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 95.15 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,270.85 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Newsstock market
Previous Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को PM मोदी की श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श विकसित भारत की प्रेरणा

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध: NATO समिट से पहले कीव पर बड़ा हमला, मची तबाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Next Post
Russia's massive attack on Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध: NATO समिट से पहले कीव पर बड़ा हमला, मची तबाही

यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

हाईकोर्ट ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी अग्रिम जमानत पर हो सकती सुनवाई

17/10/2020
Mahashivratri

महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का एक साथ, व्रत और पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ

27/02/2024
train accident

ट्रेन हादसे में 3 लोगों मौत, 50 घायल

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version