• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खराब अर्थव्यवस्था के बीच एक साल में 36 लाख बढ़ी PM मोदी की संपत्ति, जानिए कैसे

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम मोदी की कुल संपत्ति 30 जून, 2020 को बढ़कर 2.85 करोड़ रुपये हो गई है। साल 2019 के मुकाबले इसमें 36 लाख रुपये की बढ़त हुई है। गौरतलब है कि अब और कैबिनेट मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री द्वारा भी एसेट की घोषणा करना अनिवार्य हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से उन्हें नुकसान हुआ है।

पिछले साल पीएम मोदी की संपत्ति 2.49 करोड़ रुपये की थी। ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव रहता है। पीएम मोदी की संपत्ति कैसे बढ़ गई यह हर कोई जानना चाहेगा। असल में पीएम मोदी की संपत्ति खासकर बैंकों और कई अन्य कई सुरक्षित साधनों में करीब निवेश से बढ़ी है। बैंकों से उन्हें 3.3 लाख रिटर्न मिला है तो अन्य साधनों से 33 लाख रुपये का।

शी जिनपिंग चीनी सैनिकों से बोले- करो युद्ध की तैयारी

इस साल जून के अंत तक पीएम मोदी के पास नकदी सिर्फ 31,450 रुपये की थी। उनके पास गांधी नगर में भारतीय स्टेट बैंक के NSC ब्रांच की एसबीआई खाते में 3,38,173 रुपये जमा हैं। इसी खाते के एफडीआर और एमओडी में उनके 1,60,28,939 रुपये जमा हैं। उन्होंने डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में करीब 8,43,124 रुपये जमा कर रखे हैं। उन्होंने जीवन बीमा पॉलिसी में 1,50,957 रुपये और टैक्स सेविंग्स इन्फ्रा बॉन्ड में 20,000 रुपये लगा रखे हैं। इस तरह उनकी चल संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री ने कोई लोन नहीं लिया है। उनके पास अपने नाम से कोई व्यक्तिगत गाड़ी नहीं है। उनके पास करीब 45 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.84 करोड़ से अधिक, 10.91 लाख कालकवलित

उनके पास जॉइंट ओनरशिप में गांधीनगर के सेक्टर-1 में करीब 3531 वर्ग फुट का एक प्लॉट है। यह चार लोगों के संयुक्त नाम में है और बाकी तीन अन्य लोगों की हिस्सेदारी 25-25 फीसदी है। यह प्रॉपर्टी 25 अक्टूबर 2002 को खरीदी गई थी, नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से ठीक 2 महीने पहले। तब इसकी लागत सिर्फ 1.3 लाख रुपये थी। अब प्रधानमंत्री की कुल अचल सं​पत्ति की कीमत 1.10 करोड़ रुपये हो गई है।

गृहमंत्री अमित शाह की है इतनी संपत्ति

गृह मंत्री अमित शाह एक धनी गुजराती परिवार से आते हैं। लेकिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से उन्हें नुकसान हुआ है। जून 2020 तक अमित शाह की घोषित संपत्ति 28.63 करोड़ रुपये की है। पिछले साल बीजेपी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी संपत्ति 32.3 करोड़ रुपये घोषित कर रखी थी।

अमित शाह के पास 10 अचल संपत्तियां हैं। इनमें से कोई भी गुजरात से बाहर नहीं है। उन्हें अपनी मां से विरासत में 13.56 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है। वे भारत की सबसे धनी पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन उनके पास सिर्फ 15,814 रुपये की नकदी है। उनके बैंक खातों में 1.04 करोड़ रुपये, बीमा और पेंशन पॉलिसी में 13.47 लाख रुपये, एफडी में 2.79 लाख रुपये हैं। उनके पास करीब 44.47 लाख रुपये की ज्वैलरी है।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार, 63.83 लाख रोगमुक्त

पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में आई कमी मुख्यत: उनके पास रहे शेयरों में गिरावट की वजह से आई है. उनके पास विरासत में 12.10 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां (शेयर आदि) और उन्होंने खुद 1.4 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों में निवेश किया है। इस तरह इस साल 31 मार्च तक उनके पास कुल 13.5 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां थीं, जबकि पिछले साल इनकी कीमत 17.9 करोड़ रुपये की थीं. शाह के पास 15.77 लाख रुपये की देनदारी भी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास इतनी संपत्ति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। उनके पास 1.97 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास शेयर बाजार, एलआईसी या पेंशन पॉलिसी में कोई निवेश नहीं है।

Tags: 24ghante online.comAmit Shah's propertyNational newspm modi newsPM Modi's propertyअमित शाह की संपत्तिपीएम मोदी की संपत्ति
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ को दोबारा रिलीज होने पर लोगों की नाराजगी

Next Post

Madhuri Dixit ने ब्लैक साड़ी में किया जबरदस्त बेली डांस, विडियो हुआ वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
Next Post
Madhuri Dixit

Madhuri Dixit ने ब्लैक साड़ी में किया जबरदस्त बेली डांस, विडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें

सोने की ईंट

सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए भाव

26/12/2020
kabul blast

काबुल एयरपोर्ट विस्फोट: अबतक 40 की मौत, 120 से ज्यादा लोग घायल

26/08/2021
pm modi

मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं : पीएम मोदी

23/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version