• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम को महाराष्ट्र के राज्यपाल की टिप्पणी का संज्ञान लेना चाहिए : गहलोत

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के बीच मंदिरों को फिर से खोलने को लेकर चल रहे विवाद में शामिल होते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र के राज्यपाल की ‘व्यंग्यात्मक’ टिप्पणी का संज्ञान लेना चाहिए।

श्री गहलोत ने आज ट्विटर के जरिए कहा कि ‘गवर्नर द्वारा सीएम उद्धव के ऊपर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करना उचित नहीं है। लोकतंत्र में इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।’ उन्होंने कहा कि इसके विपरीत महाराष्ट्र के राज्यपाल कोशियारी ने उच्च संवैधानिक कार्यालय की गरिमा को गिराया है। प्रधानमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने मंदिरों को फिर से खोलने के मुद्दे पर राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां मंदिर खोलने के सम्बन्ध में पहले ही दिशा जारी कर दिये गये थे। हमारे यहां धर्म गुरुओं ने समझदारी दिखाते हुए पूजा स्थलों को नहीं खोलने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र : सोलापुर में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 6 लोगों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सभी पूजा स्थलों को फिर से खोलने के संबंध में तल्ख भाषा में पत्र लिखकर कहा है कि एक तरफ राज्य सरकार ने बार, रेस्तरां और समुद्र तट खोलने की अनुमति दे दी है दूसरी ओर हमारे देवी-देवताओं को लॉकडाउन में रहने के लिए दंडित किया गया है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘आप हिंदुत्व के मजबूत समर्थक रहे हैं। फिर उनको मंदिरों को फिर से खोलने के फैसले में बार बार देरी करने के लिए कोई दिव्य चेतावनी मिल रही है या वह अचानक ‘धर्मनिरपेक्ष’ बन गए हैं, एक ऐसा शब्द जिससे आपको नफरत थी?’

गैंगस्टर विकास दुबे समेत 200 लोगों की शस्त्र लाइसेंस की फाइलें गायब, मचा हड़कंप

इस पर कठाेर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाकरे ने कहा ‘उनके हिंदुत्व को किसी के सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने ‘धर्मनिरपेक्ष’ कहे जाने पर पूछा कि ‘क्या केवल मंदिर खोलना हिंदुत्व है और उन्हें बंद रखना धर्मनिरपेक्षता?’

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिक ज़िम्मेदारी लोगों के जीवन की रक्षा करना है। यह कहते हुए कि लॉकडाउन को एक बार में उठा लेना नासमझी है। हालांकि उन्होंने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि सभी सावधानियां बरतते हुए मंदिरों को फिर से खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in rajasthancorona virus updates in hindiincreased corona cases in Rajasthanrajasthan news
Previous Post

बिजनेस में दिन-दोगनी रात-चौगुनी तरक्की के लिए करें भगवान शिव की पूजा

Next Post

नवरात्र के दौरान खुले रहेंगे प्रदेश के सभी देवी मंदिर : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
shivraj singh chauhan

नवरात्र के दौरान खुले रहेंगे प्रदेश के सभी देवी मंदिर : शिवराज

यह भी पढ़ें

TS Singhdev

भूपेश बघेल की रेंज से बाहर हुए टीएस सिंहदेव, टेंशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

17/07/2022
CM Nayab Singh

दुकानों की मलकियत का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री से मिले दुकानदार

31/07/2024
Navneet Sahgal,Buddha Air

बुद्धा एयर के अधिकारियों ने नवनीत सहगल से की भेंट

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version