• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टेनोग्राफर की परीक्षा में सक्रिय 28 साल्वरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा में सक्रिय 28 साल्वरों को क्राइम ब्रांच एवं पूरामुफ्ती और फाफामऊ थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। टीम ने 22 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान परीक्षा देने वाले साल्वरों के खिलाफ पूरामुफ्ती एवं फाफामऊ थाने में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र ने शनिवार शाम जानकारी दिया कि 22 अक्टूबर को आयोजित एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा में जिले के केन्द्रों की कड़ी निगरानी के दौरान दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वरों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर टीमें सक्रिय थे। जिसके तहत अब तक कुल 28 साल्वरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में स्थित मेमोरियल ट्रस्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट सल्लापुस पकड़े साल्वरों में बिहार के पटना जिले के नवतनपुर निवासी इन्द्रजीत कुमार पासवान, जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार, चित्रकूट जिले के रैपुरा निवासी श्रवण कुमार, जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के सरॉयबीर गांव निवासी श्याम बाबू यादव, समस्तपुर गांव निवासी रमेश कुमार, पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के गेरूवारी गांव निवासी राम प्रसाद, जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के बरगोली गांव निवासी देवराज यादव, झूंसी के हेतापुर राजपुर गांव निवासी सूरज कुमार, मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव निवासी राम अभिलाश, बिहार के नालान्दा जनपद के हरनौत थाना क्षेत्र के बिहरसरी गांव निवासी मन्टू कुमार और भटईया गांव निवासी पुकार भारतीया, नालान्दा के पेसोर जिले के झम्मन बीघा गांव निवासी राजीव कुमार, जिले बहरिया थाना क्षेत्र के सिकन्दरा नरायनपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह पटेल, बहरिया के रामगढ़ कोठारी गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार, बिहार के नालन्दा जनपद में स्थित गुसातपुर कागजी मोहल्ला निवासी आनन्द कुमार, बिहार नालन्दा के बिन्द थाना क्षेत्र के निगराई गांव निवासी आशीष जिले सोरांव थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी नीरज कुमार पटेल, सोरांव के डीहा निवासी शील मधुर पाल, नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी अमर सिंह पटेल, इसी थाना क्षेत्र के पबनाह अटरामपुर गांव निवासी विवेक कुमार यादव, बिहार के सदिशापुर गांव निवासी मो. शकील अंसारी, बिहार के जमुई जिला व थाना क्षेत्र के बरूअट्टा गांव निवासी अजय आनन्द, शिवकुटी थाना क्षेत्र के चिल्ला निवासी सचिन कुमार है।

इसी क्रम में फाफामऊ थाने की टीम ने सोरांव थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव निवासी उदयराज मौर्य, कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी आलोक सिंह, नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी अनुभव कुमार पटेल, ताजपुर उर्फ भिखनपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव, महराजगंज जिले के महुवआ गांव निवासी शैलेष कुमार कनौजिया को गिरफ्तार किया है।

एसपी क्राइम ने बताया कि उक्त सभी लोग कूट रचित दस्तावेज और प्रवेश पत्र तैयार करके दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Tags: #Solver gangcrime newsPrayagraj News
Previous Post

सात कुंतल अवैध पटाखे के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

ट्रक से कुचलकर इंजीनियर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Accident

ट्रक से कुचलकर इंजीनियर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

श्रमिकों के बच्चों का भविष्य सवारेंगी योगी सरकार, अटल आवासीय स्कूलों में होगी शिक्षा

12/07/2021
Kashi Vishwanath Temple

काशी में टूटे अबतक सारे रिकॉर्ड, मात्र 20 दिन में 1 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

02/02/2025
नीतीश कुमार nitish kumar

अपराधी इजाजत लेकर नहीं करता है हत्या, दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा : नीतीश

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version