• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक इरफान के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Writer D by Writer D
11/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। आगजनी, धमकाने सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें में जेल गये सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) के खिलाफ जाजमऊ थाना पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के साथ 16 गवाहों के बयान को आधार बनाया है।

इसके साथ ही फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अली नामक व्यक्ति के विषय में विधायक से जेल में पूछताछ के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। अली ही वह व्यक्ति है जिसने विधायक इरफान का अशरफ नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया था और फरारी के दौरान विधायक ने उसी आधार कार्ड के जरिये हवाई यात्रा की थी।

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में विधायक इरफान (Irfan Solanki) आवास के पास रह रही विधवा नजीर फातिमा उर्फ बेबी नाज का घर सात नवम्बर को फूंक दिया गया था। इसपर पीड़िता ने विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान सोलंकी सहित आठ अन्य लोगों के खिलाफ आगजनी, धमकाना सहित गंभीर धाराओं में जाजमऊ थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद विधायक और उसका भाई फरार हो गया।

पुलिस का जब चहुंओर शिकंजा कसा तो दो दिसम्बर दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस चार्जशीट की तैयारी करने लगी और विधायक के जेल जाने से पहले जो लोग मुंह नहीं खोल रहे थे वह गवाह बन गये। इस प्रकार पुलिस ने 16 गवाहों के बयान चार्जशीट में दर्ज किया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक रिपोर्ट को भी आधार बनाया है।

यूपी में 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सपा MLA इरफान सोलंकी ने लिखकर दिया था- डॉ. रिजवान भारतीय हैं

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार को बताया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच कराई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट में साफ हो गया था कि घर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है। इसके साथ ही 16 गवाहों ने इरफान और उनके भाई के खिलाफ बयान दिया है। उनका कहना है कि वारदात तो विधायक और उनके भाई ने अंजाम दिया है। इसके साथ ही यह भी पाया कि इरफान के घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा वारदात वाले हिस्से को कवर नहीं कर रहा था। इससे यह साफ है कि पूरा वारदात को साजिश के तहत अंजाम दिया गया।

Tags: kanpur newsmla isfan solanki
Previous Post

2022 ने छीन लिए इन फेमस हस्तियों को, सुपर स्टार्स की मौत ने फैंस को दिया सदमा

Next Post

शाहरुख खान का ‘पठान’ लुक देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- ‘बॉलीवुड का बाप आया’

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Shahrukh Khan

शाहरुख खान का 'पठान' लुक देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- 'बॉलीवुड का बाप आया'

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

विवाह में आ रहीं अड़चनें, हरतालिका तीज पर करें ये उपाय

28/08/2022
Constable Recruitment

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

13/12/2023
Atiq Ahmed

उमेश पाल हत्याकांड: बाहुबली अतीक के दोनों नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह भेजे गए

04/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version