• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशील कुमार को पुलिस ने दिया एक और झटका, पिस्टल का लाइसेंस किया सस्पेंड

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sagar murder case

Sushil Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर पश्चिमी जिले के मॉडल टाउन इलाका स्थित छत्रसाल स्टेडियम में चार मई को हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फंसे सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका पुलिस ने दिया है।

दिल्ली पुलिस की लाइसेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुशील की पिस्टल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही लाइसेंस विभाग ने सुशील और उसके परिजनों के नाम नोटिस भेजकर कई सवाल किए हैं।

लाइसेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लाइसेंस विभाग ने पूछा है कि आर्म्स लाइसेंस को पूर्ण तौर पर रद्द क्यों न करें?  सुशील कुमार के घर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब के लिए कुछ दिनों का इंतजार लाइसेंस विभाग करेगा। उसके बाद जवाब नहीं आने पर लाइसेंस पूर्ण तौर पर रद्द कर दिया जायेगा।

कोरोना कर्फ्यू में राहत मिलते ही रामनगरी में लौटी रौनक, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस अभीतक उन कपड़ों को जो सुशील ने वारदात वाले दिन पहने हुए थे, बरामद नहीं कर सकी है। इसके अलावा उसका मोबाइल भी अभी नहीं मिला है। कपड़ों, उसका मोबाइल व अन्य सबूत इकट्ठा करने की नीयत से पुलिस टीम सोमवार को सुशील को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून भी गई थी। यहां पुलिस ने सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हाथ न तो कपड़े और न ही सुशील का मोबाइल लगा है। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा है। इसी को देखते हुए अब पुलिस सुशील के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2012 में सुशील कुमार ने एक पिस्टल का लाइसेंस लिया था, लेकिन चार मई को पहलवान सागर धनखड़ की हत्या से जुड़े मामले में जब सुशील कुमार की तलाश स्थानीय जिला पुलिस द्वारा की जा रही थी, उसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम उसके दिल्ली स्थित आवास पर गई और सुशील कुमार के पिस्टल के बारे में उसके घरवालों से पूछताछ की।

इसके बाद उस पिस्टल और उससे संबंधित लाइसेंस की कॉपी की मांग की गई थी, लेकिन उसके घरवालों ने सुशील कुमार की पिस्टल और उस पिस्टल से जुड़े लाइसेंस को पुलिस कर्मियों को देने या जमा करवाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लाइसेंस विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Tags: crime newsdelhi newsNational newssagar murder caseSushil Kumar
Previous Post

कोरोना कर्फ्यू में राहत मिलते ही रामनगरी में लौटी रौनक, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Next Post

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, उज्बेकिस्तान समेत 6 लड़कियां गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Sex racket

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, उज्बेकिस्तान समेत 6 लड़कियां गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Swachchta Abhiyan

रामोत्सव 2024: 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी

26/12/2023
hathras murder case

हाथरस गोलीकांड: 25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुख्यारोपी गौरव शर्मा फरार

03/03/2021
Saudi Airlines

पाकिस्तान में सऊदी की फ्लाइट में लगी आग, विमान में सवार थे 276 यात्री

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version