• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार तीन हमलावरों ने शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें संजीव मिश्रा की मौत हो गई।

रोहतास जिला के परसथुआ में करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया जाता है कि संजीव मिश्रा परसथुआ स्थित अपने आवास पर थे, उसी दौरान तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संजीव मिश्रा को चार गोली लगीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता, चेक करें अपने शहर के रेट

आसपास के लोग आनन-फानन में संजीव को कैमूर जिला के मोहनिया इलाज के लिए ले गए। लेकिन रास्ते में ही संजीव मिश्रा ने दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घटना परसथुआ ओपी क्षेत्र की है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है.।

घटना के बाद विधायक संतोष मिश्रा काफी दुखी हैं। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इस सरकार में जब विधायक के परिवार के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी? संतोष मिश्रा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लगातार हत्याएं हो रही हैं। जहरीली शराब पीकर लोग मारे जा रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।

मोदी जैसा बेटा धरती पर कभी-कभी जन्म लेता है : स्वतंत्रदेव

बता दें कि संजीव मिश्रा कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजा थे। संजीव मिश्रा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। संजीव मिश्रा चंद्रिका मिश्रा के पुत्र थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है।

घटनास्थल पर डीएसपी विनोद कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। वहीं परिजनों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पूरे घटनाक्रम पर रोहतास एसपी आशीष भारती खुद नजर रख रहे हैं।

Tags: Bihar crime newsbihar newscongress mla santosh mishraNational news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता, चेक करें अपने शहर के रेट

Next Post

रविदास जयंती के जुलूस में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
massive fire in ferry

रविदास जयंती के जुलूस में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी रोजगार मेले में वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

15/05/2023
School Holidays

भारी बारिश के चलते यूपी के सभी स्कूल कॉलेज दो दिन के लिये बंद

16/09/2021
Bankhandi Nath

बनखंडी नाथ से आकार लेगा मुख्यमंत्री योगी का नाथ नगरी कॉरिडोर

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version