Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

पुलिस ने जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा, कब्जे से नकद व ताश के पत्ते बरामद

लखनऊ। काकोरी पुलिस ने जुआरियों को रंगे हांथों दबोचा है। आरोपितों के कब्जे से हजारों रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी काकोरी ने बताया कि बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए ग्राम शेरपुर मऊ में स्थित एक आम के बाग में छापेमारी की कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके जुआरियों को रंगे हांथों दबोच लिया।

सुशांत राजपूत के जन्मदिन पर भावुक बहन श्वेता ने शेयर की खास तस्वीरें

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम ग्राम शेरपुर निवासी ओम प्रकाश और स्थानीय निवासी विपिन बताया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और मालफड़ से हजारों रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button