• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहृत बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों द्वारा अपहृत किए गए सात साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है। इनमें से एक अभियुक्त बच्चे का चचेरा भाई है।

बुधवार को पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लगभग 24 घंटे के भीतर ही अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया है। इस दौरान तीन अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामपुर के बभनौली निवासी नागेन्द्र प्रजापति, पिंटू यादव और शैलेश प्रजापति है। पिंटू यादव, बच्चे का चचेरा भाई है। उसने ही भाई के अपहरण की योजना बनाकर परिवार से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

गन्ने के खेत में बैठे थे अभियुक्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सात साल के बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए कई टीमों को लगाया था। इस बीच पुलिस टीम ने नागेन्द्र को पटनवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में अपहृत बच्चे को लेकर छिपे दोनों अपहरणकर्ताओं को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पड़ोस की बारात देखने गया था मासूम

एसपी ने बताया कि थाना रामपुर कारखाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीबीचक निवासी जय प्रकाश यादव विवेक उर्फ भोला यादव (07) 13 दिसम्बर शाम पड़ोस में बारात देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता चल रहा था। बेटे का कहीं पता न चलने पर 14 दिसम्बर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद जब अपहरणकर्ताओं को फिरौती को लेकर फोन आया तो परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस ने अपना काम शुरु कर दिया। बच्चे को सकुशल बरामद कर सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

15 हजार के ईनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्चे काे सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने प्रशस्ति पत्र व 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जायेगा।

Tags: crime newsDeoria News
Previous Post

VHP के खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Next Post

चोरी के आभूषण, नकदी सहित दो चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
arrested

चोरी के आभूषण, नकदी सहित दो चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Naba Das

स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या, हमला करने वाला ASI अरेस्ट

29/01/2023
CM Vishnu Dev Sai

प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी संस्थान खोला जाएगा: सीएम साय

15/08/2024
PNB

इस बैंक में निकली है 2700 पदों पर नौकरियां, ग्रेजुएट्स जल्द करें अप्लाई

09/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version