• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस ने बरामद की एक करोड़ की शराब, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/03/2024
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले की लवेदी पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस के सहयोग से चार अंतर्जनपदीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब (Liquor) बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि शराब तस्कर हिम्मत सिंह, विनय, नन्दकिशोर उर्फ नन्दू और मोनू तोमर उर्फ राघवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लवेदी,क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके शराब तस्करो के कब्जे से 203 पेटी अंग्रेजी शराब (Liquor) (1816 लीटर), शराब तस्करी में प्रयुक्त 1 कंटेनर अशोक लीलेन्ड, 1 कार टाटा टिआगो एवं 1 कार होण्डा सिटी की गयी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बरामद शराब और शराब (Liquor) को ले जाने वाले वाहनों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रूपये के आसपास आंकी जा रही है।

कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच/सर्विलांस व थाना लवेदी पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध शराब की यह बरामदगी की है। देर रात एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना लवेदी पुलिस थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत ईकरी तिराहे पर भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम विधीपुरा व नवादा के बीच मन्दिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रक कंटेनर से शराब की पेटियां उतार कर चार पहिया वाहनों में रख रहे हैं । पुलिस टीमों ने सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये चार व्यक्तियों को ग्राम विधिपुरा व नवादा के बीच मन्दिर के पास से धर दबोचा और एक ट्रक कंटेनर, एक कार टाटा टिआगो एवं एक कार होण्डा सिटी में अंग्रेजी शराब बरामद की।

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे शराब को आगरा से कम पैसो मे खरीद कर बिहार में बेचते हैं जिसे क्रॉकरी के बडे-बडे डब्बों में कन्टेनर में छुपाकर तस्करी की जाती है। आज भी यह कन्टेनर आगरा ट्रान्सपोर्ट नगर से मुजफ्फरपुर बिहार ले जाने के लिये लोड किया था ।

Tags: crime newsEtawah newsup news
Previous Post

गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है हमारी सरकार: धामी

Next Post

सौतेले पिता ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
rape

सौतेले पिता ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

यह भी पढ़ें

Avnish Awasthi

एक बार फिर बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल, माने जाते हैं CM योगी के सबसे भरोसेमंद

01/03/2025
sanjay singh

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो जमीन धांधली की सुनवाई : संजय सिंह

20/06/2021

कभी न करें दूध के साथ इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version