• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पकड़ी गई दामाद को लेकर फरार सास, पति को लेकर उगला चौंकाने वाला राज

Writer D by Writer D
16/04/2025
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Saas-Damad

Saas-Damad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ में अपनी बेटी की शादी से पहले अपने होने वाले दामाद को लेकर भागने वाली सास (Saas-Damad) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनो की तलाश में जुटी थी। दोनो का मोबाइल ऑफ जा रहा था।

इस दौरान मंगलवार को जब दामाद ने अपना फोन ऑन किया तो पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर ली। बुधवार को घेरेबंदी कर दोनो को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। संयोग से सास और दामाद (Saas-Damad) की गिरफ्तारी भी उस दिन हुई जिस दिन बेटी की शादी का होनी थी।

हिरासत में लिए जाने के बाद सास का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो भागने के पीछे की पूरी कहानी बता रही है। वीडियो में सास सपना देवी का कहना है कि उसका पति जितेंद्र शराबी है। वो पूरे दिन नशे में रहता है। कोई काम नहीं करता। पैसा नहीं देता। साथ ही उसने कहा कि अब वो अपने दामाद को ही पति मान चुकी है। उसी के साथ आगे रहना चाहती है।

अपने पति के बारे में बात करते हुए फरार सास सपना देवी ने बताया, “उन्होंने (पति) मुझ पर गंदा आरोप लगाया। उन्होंने एक बार भी नहीं सोचा कि दामाद के साथ ऐसी गंदी हरकत क्यों करेगी? बोलता है कि तू उसी के साथ भग जा… इस पर मैंने कहा कि मैं बात नहीं करूंगी। अब जो मेरे जिंदगी में आया है वही मेरा पति है।”

दामाद ने कहा- अब वह सास के साथ ही रहेगा

फिलहाल इस समय दोनों अलीगढ़ के मडराक थाने में हैं। पुलिस दोनों से बारी-बारी से पूछताछ में लगी है। दोनों के घरवाले भी थाने पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक किसी को भी मिलने नहीं दिया गया है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों थाने में हैं। वहीं दोनों की एक ही जिद है कि वह अब साथ में ही रहेंगे।

‘राहुल दो महिलाओं को लेकर भागा था, कैरेक्टर ही…’, सास-दामाद लव स्टोरी में शिवानी के पिता का दावा

राहुल ने तो यहां तक बताया कि पुलिस ने रूद्रपुर में उसकी लोकेशन ट्रैस कर ली थी। इसी वजह से उसे बिहार भागकर जाना पड़ा। बिहार के मुजफ्फरपुर में वह होटल में काम तलाश रहा था, ताकि आगे का गुजारा हो सके। राहुल ने कहा कि पांच लाख का सोना और साढ़े तीन लाख रुपए नकद ले जाने की बात बिल्कुल गलत है।

शादी से 9 दिन पहले घर से भाग गए सास-दामाद (Saas-Damad) 

दरअसल, शादी से 9 दिन पहले दामाद राहुल अपनी होने वाली सास सपना देवी को लेकर फरार हो गया था। आरोप लगा था कि सास सपना देवी अपने साथ बेटी की शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपए कैश और पांच लाख रुपए के जेवर भी ले गई है। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में हड़कंप मच गया। मां की इस करतूत से बेटी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बेटी ने तो यहां तक कह दिया था कि अब उसका अपनी मां के साथ कोई रिश्ता नहीं है। बस एक ही गुजारिश है कि गहने और पैसे वह वापस कर दें।

Tags: aligarh newscrime newsup news
Previous Post

हनुमान सेतु मंदिर में प्रसाद लेने पर बवाल, भिखारी ने किया चाकू से हमला; एक की मौत

Next Post

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनाया कोई अंतरिम आदेश, कल फिर होगी सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Waqf Board

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनाया कोई अंतरिम आदेश, कल फिर होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें

रविशंकर प्रसाद Ravi Shankar Prasad

रविशंकर प्रसाद बोले- पश्चिम बंगाल में नहीं बचा है लोकतंत्र

08/10/2020
Illegal shrine built in forest land demolished

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी, वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त

27/08/2025
dr. navneet sehgal

प्रदेश में अबतक 2.56 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी : सहगल

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version