• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब कांग्रेस में फिर सियासी बवाल, सिद्धू ने दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Desk by Desk
28/09/2021
in पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। पंजाब की राजनीति में पिछले कई महीनों से उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है।

हालांकि, सिद्धू ने कहा है कि, वो कांग्रेस में बने रहेंगे। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। 23 जुलाई को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।

अपने इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा, इंसान का पतन समझौते से होता है। मैं कांग्रेस के भविष्य और पंजाब की भलाई के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।

दिल्ली दौरे पर कैप्टन ने दी सफाई, बताई ये वजह

पंजाब में आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है और इसके चंद घंटे बाद ही सिद्धू ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण वजह हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की वजह सिद्धू की नाराजगी है।

pic.twitter.com/L5wdRql5t3

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 28, 2021

आपको बता दें कि, जब पंजाब में मंत्रियों के नाम तय किए गए तब राहुल गांधी ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बातचीत कर इसका फैसला किया। इसमें कहीं भी नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया गया। पहले दिन की मीटिंग में उन्हें जरूर बुलाया गया लेकिन जब राहुल गांधी शिमला से लौटकर आए तब की मीटिंग में सिद्धू को शामिल नहीं किया गया।

बताया जा रही है कि सीएम चन्नी ने जिन भी लोगों के नाम तय करने शुरू किए चाहे वो डीजीपी हों या एडवोकेट जनरल हों, इसमें भी सिद्धू की नहीं मानी गई।

मंत्रियों के नाम तय करने में हाईकमान ने उन्हें शामिल नहीं किया, पोर्टफोलियो तय करने में उनसे नहीं पूछा गया और साथ ही महत्वपूर्ण पदों (डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी जैसे पद) पर नियुक्ति के विषय में भी सीएम सिद्धू की सलाह नहीं रहे हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर उन्होंन हाईकमान के सामने अपनी नाराजगी दर्ज करने की कोशिश की है।

Tags: Navjot Singh Sidhupunjab
Previous Post

खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जाए : मुख्य सचिव

Next Post

सीएम पुष्कर ने स्वरोजगार शिविर का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को चेक किए वितरित

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
पंजाब

बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन

16/10/2026
पंजाब

महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर

16/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
क्राइम

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

15/10/2026
Next Post

सीएम पुष्कर ने स्वरोजगार शिविर का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को चेक किए वितरित

यह भी पढ़ें

Congress MP Geeta Koda joins BJP

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद गीता कोड़ा ने थामा बीजेपी का दामन

26/02/2024
glowing skin

Pimples और पुराने दाग-धब्बे हटाने के लिए आजमाएं ये 10 Face Mask

29/08/2021

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, नोट में लिखा- मेरी मौत का बदला जरूर लेना

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version