• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, हरीश रावत दिल्ली तलब

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये मुश्किल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस ट्वीट से बढ़ी है, जिसमें उन्होंने संगठन के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

माना जा रहा है कि रावत की नाराजगी कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रीतम सिंह  को लेकर है। यही वजह है कि आलाकमान ने दोनों को दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी  कल इन दोनों से मुलाकात कर सकते हैं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत की नाराजगी सामने आना कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। बीजेपी इसे मुद्दा बनाए या पंजाब जैसे हालात बने, उससे पहले कांग्रेस इस स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गई है। सूत्रों ने बताया है कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को स्थिति जल्द से जल्द संभालने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इसमें हरीश रावत और प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल है। राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ कल बैठक कर सकते हैं। इसमें उत्तराखंड के ताजा संकट और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

वहीं कहा जा रहा कि हरीश रावत ने अपना आखिरी सियासी दांव चला रहा है और राज्य में सीएम का चेहरा बनना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस के सभी बड़े नेता साफ कर चुके हैं कि राज्य में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं ये भी चर्चा है कि हरीश रावत चुनाव में अपने ज्यादा से ज्यादा करीबियों को टिकट दिलाना चाहते हैं। ताकि चुनाव के बाद बनने वाली स्थिति में सीएम के पद पर दावा किया जा सके।

Tags: Harish RawatNational newspreetam singhuttrakahand newsuttrakhand congress
Previous Post

कार दुर्घटना में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत, दो गंभीर

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर के पार

यह भी पढ़ें

crook Lalu Yadav killed

एक लाख का इनामी बदमाश लालू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

28/04/2021

राष्ट्रपति के कानपुर दौरे के दौरान महिला की मौत से सबक, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

27/06/2021
Consumer Forum Member

जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य बने सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मयाराम शर्मा

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version