• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में किया जाए : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
14/04/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने ग्राम विकास विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व नीतियों की जानकारी आम जनमानस दें ताकि अधिकाधिक लोग योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें ।

मुख्य विकास अधिकारी आगरा को निर्देश दिए कि वह विकास योजनाओं से जुड़े अधिकारियों का वाट्सअप ग्रुप बनायें और उसमें जनप्रतिनिधियों को भी जोड़कर विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विकास सम्बन्धी क्रियाकलापों को शेयर करें तथा योजनाओं की लांचिंग या अन्य विकास सम्बन्धी विशेष कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें । उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाय। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज सर्किट हाउस आगरा में ग्राम विकास विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे ।

उन्होंने निर्देश दिए कि चारागाहों व तालाबों से अवैध कब्जे हटवाए जाएं । चारागाहों से गोवंश को चारा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी । उन्होंने तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। छुट्टा गोवंश के आश्रय स्थलों की स्थापना सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए ।

योगी 2.0 में होगी जैविक खेती की जय-जय

गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिये पानी की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने लोगों को शुद्ध पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि पोषाहार बनाने व वितरण का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कई जगह यह कार्य किया जा रहा है , जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं, इससे पोषाहार में गुणवत्ता तो रहेगी ही , साथ ही समय से निर्धारित स्थलों पर उसे पहुंचाया भी जायेगा।

उन्होंने कहा इसके लिए सक्रिय और निष्क्रिय समूह का आंकलन एवं मूल्यांकन भी समय-समय पर किया जाए । उपमुख्यमंत्री ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गतिशीलता और समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए।

Tags: agra newsKeshav maurya
Previous Post

नौकरों के नाम कराया गुटखा का रजिस्ट्रेशन, खुद बन गया करोड़पति

Next Post

हत्यारोपित पिता बोला- साहब मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
Arrested

हत्यारोपित पिता बोला- साहब मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता

यह भी पढ़ें

हरियाणा में बनी रहेगी खट्टर सरकार

हरियाणा सरकार ने उत्तराखंड आपदा के लिए 11 करोड़ रुपए की मदद

09/02/2021
handwashing

जानें स्वस्थ रहने के लिए हाथ धोना होता है कितना जरूरी

15/10/2020

कोरोना काल में यूपी के लोगों को लगा महंगी बिजली का झटका, नए स्लैब में बढ़ेंगी दरें

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version