• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूनियां का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- कुशासन के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी

Desk by Desk
05/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
ड़ा.सतीश पूनियां

ड़ा.सतीश पूनियां

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आज राज्य की गहलोत सरकार पर फिर हमला बोला और उसे आपराधिक घटनाओं के लिए जवाबदेह बताते हुए कहा है कि उसके कुशासन के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।

श्री पूनियां ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का मनोबल प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो राजस्थान प्रदेश के भविष्य को भी संकट में डालने वाला है। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय प्रदेश को आपराधिक केंद्र बनते देख जनता का हृदय द्रवित है और वह इस कुशासन के लिए मुख्यमंत्री को कभी माफ नहीं करेगी।

पश्चिम बंगाल : उत्तरी 4 परगना में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि क्या ये खबरें मुख्यमंत्री की अंतरात्मा को छलनी नहीं करती, जो इस राज्य के गृहमंत्री भी हैं, वह एक-एक घटना के लिए जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश कब लगेगा, कब बहन-बेटियों के लिये फिर से राजस्थान सुरक्षित प्रदेश कहलायेगा। उन्होंने कहा कि कब तक प्रदेश में कानून व्यस्था की बदइंतज़ामी का मखौल उड़ाया जायेगा, अब तो राजस्थान की जनता के सब्र का इम्तिहान भी टूट चुका है।

इसी तरह विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में शांतिप्रिय प्रदेश के रूप में प्रसिद्ध राजस्थान आज अपराध का अड्डा बन रहा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म, लूट, डकैती, हत्या, दलित उत्पीडन और बजरी माफियाओं का आतंक प्रदेश की पहचान बन चुका है।

बलरामपुर केस : फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, हत्यारोपियों पर लगेगा NSA

श्री राठौड़ ने कहा कि दुष्कर्म मामलों में राजस्थान देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी के नवीनतम आकंड़ों के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2019 में 5997 बलात्कार के मामले दर्ज हुए जिसमें 1313 मामलों में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। दुर्भाग्य है कि राज्य में अपराध का बोलबाला है और कानून व्यवस्था दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री पूनियां ने शनिवार को भी गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके गत 20 महीनों के शासन में प्रदेश सर्वाधिक अपराध ग्रस्त राज्यों में शामिल होकर अपराधों की राजधानी बन गया है।

Tags: 24ghante online.comAshok GehlotLatest Rajasthan News in HindiNational newspolitical newsrajasthan newsSatish Pooniअशोक गहलोतराजस्थान न्यूजसतीश पूनिया
Previous Post

हाथरस की गुड़िया का रात में संस्कार यह लापरवाही ह्रदयविदारक : गहलोत

Next Post

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर 13 अक्तूबर से खुलेगा, जानें क्या हैं दर्शन के नियम

Desk

Desk

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर 13 अक्तूबर से खुलेगा, जानें क्या हैं दर्शन के नियम

यह भी पढ़ें

In gestures between Virat Kohli and Karthik, the video went viral

विराट कोहली और कार्तिक के बीच इशारों ही इशारों में हो गई बात, वीडियो वायरल

21/06/2021
cm dhami

सीएम धामी से कनाडा के उच्चायुक्त ने की भेंट, निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा

06/06/2022
Sanskrit

योगी सरकार संस्कृत से सिविल सेवा की तैयारी करने वालों को दे रही नि:शुल्क शिक्षा

07/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version