• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टरों पर मचा बवाल, सियासत हुई गरम

Writer D by Writer D
20/05/2026
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Posters put up in Amethi ahead of Rahul Gandhi's visit

Posters put up in Amethi ahead of Rahul Gandhi's visit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) के एक दिवसीय दौरे के लिए अमेठी पहुंचने से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिले में जगह-जगह पोस्टर लगाकर कांग्रेस और सांसद किशोरी लाल शर्मा पर निशाना साधा गया है।

लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया है कि “2 साल किशोरी तुमने लाल क्या किया?” पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि सांसद बनने के बाद केवल एक स्कूल बस दी गई, वह भी कांग्रेस नेता के स्कूल में, एक एम्बुलेंस दी गई जो उनके ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में लगाई गई।

Rahul Gandhi Visit: What Did You Do? Posters Surface in Amethi

इसके साथ ही दूसरे पोस्टर में सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो वर्षों के कार्यों की तुलना पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के पांच वर्षों के कार्यकाल से की गई है। पोस्टर में स्मृति ईरानी के कार्यकाल के दौरान अमेठी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है।

ये पोस्टर अमेठी कांग्रेस कार्यालय, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज, कलेक्ट्रेट परिसर सहित कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं। पोस्टर वार को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला महामंत्री विषुव मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सांसद निधि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बांटी जाती है। उन्होंने कहा कि किशोरी लाल शर्मा और गांधी परिवार एक ही मानसिकता के हैं तथा अमेठी में सांसद निधि का दुरुपयोग हो रहा है।

विषुव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के कहने पर सांसद निधि से कांग्रेस नेता के स्कूल को बस और अस्पताल को एंबुलेंस दी गई है। उन्होंने पोस्टर लगाने वालों की सराहना करते हुए कहा कि जिसने भी अमेठी में पोस्टर लगाए हैं, वह धन्यवाद का पात्र है। उसने पूर्व सांसद स्मृति ईरानी द्वारा कराए गए कार्यों की तुलना वर्तमान सांसद किशोरी लाल शर्मा से की है। उन्होंने दावा किया कि अमेठी में कांग्रेस परिवार जो कार्य 70 वर्षों में नहीं कर सका, वह स्मृति ईरानी ने पांच वर्षों में कर दिखाया।

Tags: amethi newsrahul gandhi
Previous Post

ककड़ी का सेवन इन समस्याओं के लिए होती है लाभकारी

Next Post

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
PM Modi gifts 'Melody' toffee to Georgia Meloni

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल Navneet Sehgal

खादी महोत्सव में 470 लाख के खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की हुई बिक्री : सहगल

08/02/2021
CM Yogi

2017 के पहले अनेक कार्य व चयन संदेह के घेरे में थे, आज भी कई में चल रही सीबीआई जांचः योगी

10/09/2024
Winged Eyeliner

विंग्ड आईलाइनर लगाने के है क्रेज, तो इन सैंपल स्टेप्स से आसानी से लगाएं

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version