• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल चार्ज करते समय धमाके के साथ फटा पवार बैंक, युवक ने गवाई जान

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करने के दौरान ही पावर बैंक फट गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह घटना उमरिया जिले के छपरौड़ गांव की है। इस गांव में रहने वाला 28 साल का राम शुक्रवार सुबह पावर बैंक से मोबाइल चार्ज कर रहा था। चार्जिंग के दौरान ही पावर बैंक फट गया जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पावर बैंक फटने से हुआ धमाका इतना तेज था कि पूरे घर की दीवारों पर उसके निशान बन गए। इसके बाद बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पावर बैंक किस कंपनी का था यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

बुंदेलखंड ने बनाया दूध उत्पादन में रिकॉर्ड, महिलाओं को मिला रोजगार

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय युवक पावर बैंक से मोबाइल चार्ज कर रहा था और वह मोबाइल को हाथ में ही रखे हुए था। पावर बैंक में ब्लास्ट होते ही घर में भगदड़ मच गई, धमाके की वजह से छप्पर के परखच्चे उड़ गए हैं, साथ ही कई जगहों पर दीवार चटक गई।

इस घटना के बाद पावर बैंक की क्वालिटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि ब्लास्ट पावर बैंक या स्पीकर जैसी किसी चीज से हुआ है। मृतक के पिता के मुताबिक युवक पावर बैंक से मोबाइल चार्ज कर रहा था।

मृतक युवक जिस गांव का रहने वाला था वहां दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। हालांकि, गांव वालों का कहना है कि गांव में बिजली की आंख मिचौली भी जारी रहती है इसलिए पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करना बेहद सामान्य है।

‘मलयालम’ बोलने पर बैन मामले में अस्पताल का यू टर्न, वापस लिया आदेश

एक तथ्य यह भी है कि उमरिया जिला मध्य प्रदेश के पिछड़े जिलों में आता है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बिजली की दिक्कत रहती है, ऐसे में गांव के लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये पावर बैंक अच्छी क्वालिटी के नहीं होते हैं।

बता दें कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन पावर बैंक फटने से मौत का अपनी तरह का यह पहला मामला है। आजकल मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बड़ी संख्या में लोग पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं इसलिए यह घटना और भी ज्यादा डराती है।

Tags: crime newsPower bank exploded
Previous Post

बुंदेलखंड ने बनाया दूध उत्पादन में रिकॉर्ड, महिलाओं को मिला रोजगार

Next Post

उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा संगठन, सबसे अच्छी सरकार : राधामोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
Radha Mohan-Anandiben patel

उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा संगठन, सबसे अच्छी सरकार : राधामोहन

यह भी पढ़ें

Indian Pharmaceutical Company

रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल

13/04/2025
Folk Arts

लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिला रहा ‘यूपी मॉडल’

29/01/2026

थाना मोहाना पर आयोजित हुआ योगाभ्यास

21/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version