• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में भी बेहतर रहेगी प्रदेश की विद्युत आपूर्ति

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPPCL

UPPCL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) के प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से यूपी में विद्युत आपूर्ति (Power Supply) में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। सर्दी ही नहीं बल्कि गर्मियों में जब बिजली की मांग कई गुना अधिक होती है तब भी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। हालांकि इस बार गर्मियों में विद्युत आपूर्ति में और भी अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की मंशा एवं निर्देशों के अनुपालन में आगामी गर्मियों में प्रदेश में विद्युत उपलब्धता (Power Supply) की कमी न हो और प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निश्चित शेड्यूल के अनुरूप भरपूर बिजली मिले इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबन्धन विद्युत बैंकिंग के माध्यम से देश के अन्य राज्यों से समझौता कर विद्युत की व्यवस्था करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। इस मुहिम में यूपीपीसीएल (UPPCL) को जबरदस्त सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर से 249.29 मिलियन यूनिट, तमिलनाडु से 61.56 मिलियन यूनिट के समझौते किए जा चुके हैं। कर्नाटक से समझौता प्रस्तावित है। राजस्थान से विगत वर्ष 449.6 मिलियन यूनिट की विद्युत बैंकिंग की तुलना में इस वर्ष प्रयास करके 1967.8 मिलियन यूनिट (लगभग चार गुना) की विद्युत बैंकिंग की जा चुकी है।

जल्द होंगे और राज्यों से समझौते

सीएम योगी (CM Yogi)  के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) द्वारा उठाए गए इस कदम के दूरगामी परिणाम मिलने की संभावना है। इसके माध्यम से यूपीपीसीएल को कश्मीर से कन्या कुमारी तक विद्युत बैंकिंग के इस प्रयास में सफलता मिली है। जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश से विद्युत बैंकिंग समझौते किए जा चुके हैं। साथ ही कर्नाटक तथा एनटीपीसी से इस तरह के समझौते प्रस्तावित हैं।

गर्मी के लिहाज से पर्याप्त होगी बिजली

पावर कारपोरेशन (Power Corporation) के अध्यक्ष एम देवराज का कहना है कि कारपोरेशन द्वारा समय पर किए गए इन प्रयासों से आगामी गर्मियों में प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को अत्यधिक लाभ मिलेगा। हम महंगी बिजली खरीदने से बचेंगे, साथ ही हमारे पास विद्युत बैंकिंग की इस व्यवस्था से पर्याप्त बिजली होगी। उनका कहना है कि पावर कारपोरेशन प्रबन्धन गार्मियों के पूर्वानुमान के आधार पर विद्युत उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश अभी से प्रारम्भ कर चुका है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम गर्मियों में मांग के अनुरूप सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में सफल होंगे।

क्या है विद्युत बैंकिंग (Power Banking)?

विद्युत बैंकिंग का मतलब हैं उन महीनों में जब प्रदेश में बिजली की उपलब्धता ज्यादा होती है और उसकी तुलना में मांग कम रहती है तो प्रदेश की सरप्लस बिजली को उन राज्यों को दे दिया जाता है जहां बिजली की मांग ज्यादा है। गर्मियों में जब उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ जाती है तथा पावर एक्सचेंज में बिजली बहुत मंहगी होती है, उस समय उन राज्यों से बिजली बिना खरीदे वापस मिल जाती है जहां विद्युत बैंकिंग के माध्यम से पहले बिजली दे रखी है।

Tags: electricity supplyLucknow Newsuppcl
Previous Post

अब शिक्षा से वंचित नहीं होगा यूपी का कोई छात्र

Next Post

यूपी के मरीजों को मिल रहा क्वालिटी ट्रीटमेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
health services

यूपी के मरीजों को मिल रहा क्वालिटी ट्रीटमेंट

यह भी पढ़ें

police

गुजरात एसीबी ने महिला सरपंच को पकड़ा, करती थी ऐसा काम

09/01/2021

महालया के साथ दुर्गा पूजा शुरू, HC ने दिया कोरोना प्रोटोकॉल का आदेश

05/10/2021
Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, जानें व्रत पारण का समय

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version