• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेसारी पर भड़के प्रदीप पांडे, कहा- सठिया गए हैं जो सुशांत का मज़ाक बना रहे हैं

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
khesari-pradeep

khesari-pradeep

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का अपनी को-स्टार काजल राघवानी के साथ तो पहले से ही विवाद जारी है. हाल ही में काजल ने फेमस सिंगर पर उन्हें बदनाम करने के आरोप लगाए थे और इसी बीच अब प्रदीप पांडेय ने भी खेसारी को टारगेट किया है. एक यूट्यूब न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान यंग भोजपुरी स्टार ने अपनी भड़ास निकालते हुए अपने सीनियर खेसारी को लेकर कहा कि वे सठिया गए हैं जो एक अभिनेता की मौत होने के बाद उसके नाम पर सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि प्रदीप (Actor Pradeep Pandey) ने सठियाने वाली बात खेसारी के उस बयान को लेकर कही है जिसमें उन्होंने कहा था, ”मुझे लगता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री दूसरा सुशांत सिंह राजपूत बनाने जा रही है.” प्रदीप ने खेसारी को लेकर कहा, ”आपके अंदर इतनी भी शर्म, हया नहीं रही कि एक इंसान के साथ इतनी बुरी घटना हुई है और आप पब्लिक से सहानुभूति लेने के लिए उसके नाम का इस्तेमाल कर रहे हो. आप सुशांत सिंह राजपूत को कहां कंपेयर कर रहो..आप उस इंसान की मौत पर बोलकर सिर्फ पब्लिक को बेवकूफ बना रहे हो.”

तमिलनाडु के सीएम को दिल्ली से पीएम मोदी करना चाहते हैं कंट्रोल : राहुल गांधी

प्रदीप ने खेसारी को लेकर आगे कहा, ”एक ओर आप कहते हैं आपको लोग प्यार करते हैं, आपके पास काम की कोई कमी नहीं है. जब आपके पास सारी चीजें हैं तो आप क्यों सुशांत सिंह राजपूत बनने की कोशिश कर रहे हैं. सुशांत सिंह ने जिस सिचुएशन में जाकर आत्महत्या का कदम उठाया था…उस घटना की हम सब निंदा करते हैं और आज भी हम उस महान इंसान के लिए न्याय की बात करते हैं. मैं अब अपने अंदर की भावनाओं को रोक नहीं पा रहा हूं और इसलिए कह रहा हूं कि चच्चा की अब रिटायरमेंट की उम्र हो गई है. आप सठिया गए हैं तो कम से कम किसी के नाम को बेइज्जत तो मत करो.”

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही खेसारी ने अपने एक लाइव प्रोग्राम में कहा था, ”मुझे लगता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री दूसरा सुशांत सिंह राजपूत बनाने जा रही है. जितना सपोर्ट हिंदी इंडस्ट्री से सुशांत सिंह राजपूत को मिला था वही भर-भर के प्यार मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री देने की कोशिश में लग गई है. अच्छी बात है. लेकिन मैं उतना कमजोर हूं नहीं. क्योंकि मेरे पास आप सब की मोहब्बत है.आज कल मेरा नाम कोरोना पॉज़िटिव की तरह हो गया है. गलती से कोई मेरा नाम ले भी लेता है, तो पता नहीं लोगों को प्रॉब्लम क्यों हो जाती है? कुछ लोग इंटरव्यू छोड़कर भाग जाते हैं. नाम लेते ही उनको इतनी मिर्ची लगने लगती है. लेकिन कोई बात नहीं, ठीक है. मैं सुशांत सिंह राजपूत के गांव से जरूर हूं. उस बिहार से हूं, उस पटना से हूं, छपरा से जरूर हूं. एक बिहारी हूं लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं.

Tags: khesaripradeep pandey
Previous Post

तमिलनाडु के सीएम को दिल्ली से पीएम मोदी करना चाहते हैं कंट्रोल : राहुल गांधी

Next Post

मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए हैं डेथ वारंट : अरविंद केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal

मोदी सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए हैं डेथ वारंट : अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

Magha Purnima

माघ पूर्णिमा पर करें शिव पूजन, रुद्राभिषेक का महत्व और विधि

01/02/2026
fire broke out

कानपुर: टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

12/03/2021
Saranya Shashi

इस एक्ट्रेस ने 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, ब्रेन ट्यूमर से थी पीड़ित

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version