• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपीसीडा ने 7 वर्षों में औद्योगिक क्षेत्रों का किया कायाकल्प

Writer D by Writer D
02/05/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPSIDA

UPSIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन और अनुरक्षण पर भारी निवेश किया जा रहा है। वर्ष 2018-19 की तुलना में 2024-25 में UPSIDA ने औद्योगिक विकास पर 430 प्रतिशत अधिक धनराशि खर्च की है। जहां 2018-19 में 104 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, वहीं 2024-25 में यह राशि बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गई है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाना है। इसके लिए यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में और अधिक निवेश, बुनियादी ढांचे का विकास और रोजगार सृजन पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की इन नीतियों से न केवल औद्योगिक विकास को बल मिल रहा है, बल्कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में भी सक्षम बना रहा है।

हर साल बढ़ता गया खर्च

UPSIDA ने हर वर्ष औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च को बढ़ाया है। वर्ष 2019-20 में 207 करोड़, 2020-21 में 234 करोड़, 2022-23 में 287 करोड़ और 2023-24 में 415 करोड़ रुपये खर्च किए गए। बीते एक वर्ष में ही 136 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया गया, जो योगी सरकार के औद्योगिक विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इसके चलते औद्योगिक इकाइयों की संख्या भी 2019-20 में 403 इकाइयों से बढ़कर 2024-25 में 1634 हो गई। वहीं वर्ष 2017-18 में 11,577 रोजगार के मुकाबले 2024-25 में 51,761 रोजगार सृजित हुए। औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर योगी सरकार के विशेष फोकस का नतीजा उत्पादन वृद्धि में भी दिखा है।

बड़े निवेशकों का बढ़ा भरोसा

वित्तीय वर्ष 2024-25 में UPSIDA ने 10 से अधिक मेगा और सुपर मेगा औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की है, जिनमें हजारों करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इस वर्ष भूमि आवंटन के तहत कई बड़े निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में अपनी परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें सोम बेवरेजेस (600 करोड़), बीपीसीएल कानपुर (500 करोड़), इंडोरेमा (400 करोड़), अशोक लीलेंड (186 करोड़), एडविन (175 करोड़), क्रिभको (145 करोड़), युगा एस्टेट (100 करोड़), एक्सैक्टसन (100 करोड़), लिंकलॉक्स (100 करोड़), श्री तुलसी (100 करोड़) और मॉर्बल रॉयल पेंट (90 करोड़) शामिल हैं। ये निवेश न केवल उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि राज्य की आर्थिक समृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं।

औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए हर संभव सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध

बेहतर बुनियादी ढांचे, सुगम भूमि आवंटन और निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। यूपीसीडा की सक्रियता और सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने राज्य को निवेशकों की पहली पसंद बनाया है। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व और सशक्त मार्गदर्शन में प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसकी दिशा में लगातार प्रगति हो रही है।

बीते एक वर्ष में यूपीसीडा ने योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए न केवल सर्वाधिक औद्योगिक इकाइयों को समयबद्ध ढंग से भूमि आवंटित की है, बल्कि इस दौरान प्राधिकरण ने रिकॉर्ड राजस्व भी अर्जित किया है। हम राज्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: UPSIDA
Previous Post

मोदी सरकार की पाकिस्तान पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, पीएम समेत 16 यूट्यूब चैनल बैन

Next Post

BSF ने अफरीदी के आतंकी भाई का किया था एनकाउंटर, भारत के खिलाफ जहर उगल रहा पूर्व पाक क्रिकेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Shahid Afridi

BSF ने अफरीदी के आतंकी भाई का किया था एनकाउंटर, भारत के खिलाफ जहर उगल रहा पूर्व पाक क्रिकेटर

यह भी पढ़ें

NDLS

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ मची, 18 लोगों की मौत, रेलवे ने बताई ये वजह

16/02/2025
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Kashmiri Chicken Pulao

इस डिश के साथ बनाए अपने विकेंड को स्पेशल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

09/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version