• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी ने डेढ़ लाख रुपए में सुपारी देकर कराई थी प्रदीप की हत्या

Writer D by Writer D
16/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुए प्रदीप हत्याकांड को उसकी पत्नी नीतू ने ही डेढ़ लाख रुपए की सुपारी देकर अंजाम दिलाया था। गुरुवार को पुलिस ने हत्या (Murder) करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में लगी है।

शास्त्रीनगर में बुधवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर ही प्रदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद प्रदीप की पत्नी नीतू शर्मा पर हत्या कराने का शक जाहिर किया था। प्रदीप का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर ली। इसके बाद से ही बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

गुरुवार को परतापुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में एक शूटर समीर निवासी गेसूपुर घायल हो गया। जबकि उसके साथी मनीष शर्मा निवासी भटीपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नीतू शर्मा ने ही अपने पति प्रदीप की डेढ़ लाख रुपए सुपारी देकर हत्या कराई थी।

समीर ने बताया कि छह महीने पहले वह प्रदीप के घर पर किराए पर रहता था। इसके बाद से ही प्रदीप की पत्नी नीतू के संपर्क में था। नीतू ने ही प्रदीप की हत्या कराने के लिए डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया और पिस्टल उपलब्ध कराई थी। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले समीर और मनीष ने भावनपुर क्षेत्र से एक बाइक लूटी। लूट की बाइक पर सवार होकर ही प्रदीप की हत्या की गई।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। नीतू को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में SHO पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Next Post

बलात्कार का आरोपित बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
arrested

बलात्कार का आरोपित बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

KKR को परास्त कर CSK चौथी बार बना आईपीएल चैंपियन

15/10/2021
Mankameshwar temple

हनुमान मंदिर के बाद अब मनकामेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

01/08/2021

इस देश में मुर्दों को रखने के लिए देना पड़ता है किराया, नहीं देने पर होता है ये हाल

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version