• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, स्कूल परिसर में फेंका शव

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
shot

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार तड़के एक सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे उसके शव को गांव के स्कूल परिसर में पटक कर फरार हो गए।

हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सरपंच पति के सिर, सीने और पेट में तीन गोलियां मारी गई हैं। उसके बाद उसका गला रेता गया है।

वारदात के बाद से गांव में तनाव फैला हुआ है। पुलिस पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वारदात के बाद इलाके के पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

हाईकोर्ट की फटकार का असर, नतीजों पर जश्न मनाने पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

जानकारी के अनुसार, हिंडौन सिटी के सुरौठ थाना इलाके की चिनायटा सरपंच आशा देवी के पति पप्पू डागुर की मंगलवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पप्पू डागुर का शव गांव के विद्यालय में पटक कर बदमाश फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने जब वहां पप्पू डागुर का शव पड़ा देखा तो वे सकते में आ गये। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि पप्पू डागुर तड़के करीब 4 बजे अपनी बोलेरो से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव चिनायटा के समीप उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से पप्पू डागुर की बोलेरो कार भी गायब बताई जा रही है। मौके पर जमा ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है। वे हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे शव को नहीं उठाने देंगे।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

पुलिस पप्पू डागुर के बैंकग्राउंड की जानकारी हासिल करने में जुटी है। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है. पुलिस इस मामले में राजनीतिक समेत सभी एंगल पर काम रही है, लेकिन अभी तक उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मृतक के गांव में हो रही प्रत्येक हलचल पर नजर बनाये हुए है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले करौली जिले में एक पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी।

Tags: crime newsHPJagranSpecial national news hindi newsmurderrajasthan news
Previous Post

हाईकोर्ट की फटकार का असर, नतीजों पर जश्न मनाने पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

Next Post

जो बाइडेन को टैग कर प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए लगाई मदद की गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Priyanka Chopra appealed for help by tagging Joe Biden for India

जो बाइडेन को टैग कर प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए लगाई मदद की गुहार

यह भी पढ़ें

Football player died in accident

भीषण सड़क हादसे में 6 फुटबॉल खिलाडियों की मौत, 30 घायल

20/09/2020
Attaked on corona investigation team

नशे में धुत युवक ने किया कोरोना जांच दल पर हमला, अधिकारी घायल

22/11/2020
Karthik Aryan appealed for help on social media

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version