• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आवास योजना लखनऊ में तोड़ रही दम है, एलडीए ने बताई ये वजह 

Desk by Desk
24/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
प्रधानमंत्री आवास योजना Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। इसे कोरोना का असर मानें या कुछ और, लेकिन हकीकत यही है कि लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए एलडीए को पर्याप्त आवेदन नहीं मिल रहे हैं।

हालत यह है कि अब तक फ्लैटों की संख्या से भी कम आवेदन आए हैं। एलडीए दो योजनाओं में 4512 प्रधानमंत्री आवास बना रहा है। वहीं अंतिम तारीख से तीन दिन पहले तक केवल 3270 आवेदन ही एलडीए को मिले हैं। अब एलडीए इसकी वजह का आंकलन करने में जुटा है। एलडीए ने जुलाई के अंत में 25 सितंबर तक के लिए 4512 प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण खोले थे। ये पंजीकरण पीजीआई के पास शारदानगर विस्तार योजना और बसंतकुंज योजना के सेक्टर एन में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए हैं।

मुफ्त गैस कनेक्शन पाने के लिए इस वेबसाइट पर करें आवेदन, मौका 30 तक

एलडीए को उम्मीद थी कि फ्लैटों की संख्या से अधिक आवेदन आएंगे। इसके उलट फ्लैटों की संख्या के बराबर भी आवेदन नहीं आए। यह उस समय है जबकि एलडीए ने डिमांड सर्वे कराने के बाद राजधानी में खुद 10 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की तैयारी की है। वहीं आवास विकास परिषद को भी प्रधानमंत्री आवास बनाने हैं।

एलडीए के आवासों की गुणवत्ता अच्छी

आवेदन कम आने की एक वजह यह भी हो सकती है कि पहले पीएम आवास की कीमत 4.50 लाख रुपये ही तय थी। निर्माण की लागत अधिक होने के चलते एलडीए ने यह कीमत बढ़ाकर 6.51 लाख रुपये कर दी। लेकिन आवेदक को 2.50 लाख रुपये ही सब्सिडी मिलनी थी। परिणाम यह हुआ कि दो लाख रुपये की जगह अब आवेदक को 4.01 लाख रुपये देने होंगे। वहीं आवेदन कम आने की वजह पितृ पक्ष भी हो सकता है।

प्रभारी प्रधानमंत्री आवास पंकज कुमार का कहना है कि निजी बिल्डर बहुमंजिला निर्माण कर रहे हैं। वहीं एलडीए केवल चार मंजिला निर्माण में आशियाना देगा। इसमें गुणवत्ता भी बेहतर मिलेगी। टाइल्स, ग्रेनाइट, पीवीसी विंडो, अच्छी गुणवत्ता वाली कंपनियों की फिटिंग एलडीए अपने यहां देगा। वहीं बसंतकुंज में भी तेजी से काम चल रहा है। लोगों को समझना होगा कि एलडीए ही उनके लिए बेहतर विकल्प है। उम्मीद है कि अंतिम दिन में आवेदन बढ़ जाएं।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLDALucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiPm awasUttar Pradesh Newsपीएम आवास
Previous Post

लखनऊ : इंदिरानगर के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Next Post

रायबरेली : भारी बारिश के चलते मकान गिरा, महिला की मौत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
Next Post
मकान गिरा

रायबरेली : भारी बारिश के चलते मकान गिरा, महिला की मौत

यह भी पढ़ें

yogi cabinet

योगी कैबिनेट में 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर, होमगार्डों को भी मिली बड़ी सौगात

28/06/2022
सीएम योगी CM Yogi

पुलिस को नई चुनौतियों से निपटने के लिये बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत: योगी

06/11/2020
female constable

महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने की धमकी, युवक ने स्कूटी में लगाई आग

26/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version