• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में प्रधान का हत्यारोपी दो भाइयों संग गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महाराजगंज
0
encounter

encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रुपनगर नगर ग्राम प्रधान की हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया है। नेपाल भागने की फिराक में हत्याराेपित अपने दो भाइयों के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि एक सूचना पर महाराजगंज तराई प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम रूपनगर के निकट खरझार नाला के पास छिपे अपराधी शिवनरायन उर्फ इस्वी यादव को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगे। इसी बीच हत्यारे ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए हत्यारोपित को पकड़ने में सफल हुए। उसके पास से एक अदद तमंचा, 2 खोखा तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है ।

पूछताछ में हत्यारे ने अपन जुर्म को स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपने गांव के ग्राम प्रधान राधेश्याम वर्मा उर्फ मिठाई लाल की भाइयों के साथ मिलकर 26 दिसंबर को खेत के पास हत्या कर दी थी। ग्राम प्रधान ने हमारा जीना हराम कर दिया था। यहीं से हरैया होते हुए वह नेपाल जाने की तैयारी में था।

पकड़े गए शिवनारायन की जानकारी पर पुलिस ने हत्या में लिप्त अन्य दोनों भाइयों राम नारायण व श्याम नारायण को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया। घटना में एक अन्य आरोपी की तलाश चल रही है, शीघ्र उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जनपद के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के प्रधान राधेश्याम का खेत में गन्ना काटे समय हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी थी। अस्पताल ले जाते समय ग्राम प्रधान ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। घटनास्थल पर एक और ग्रामीण मनीष बेहोश अवस्था में घायल मिला था।

Tags: crime newsMaharajganj newsPolice Encounterup news
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Next Post

तालाब में डूबे दम्पति की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Next Post
Drowned

तालाब में डूबे दम्पति की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

भूमाफिया दिलीप सिंह की 48.22 करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश

29/12/2021
Danish Chikna arrested

दाऊद का खास गुर्गा दानिश चिकना राजस्थान में गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस बरामद

02/04/2021
CM Yogi

मैनपुरी में आज सभी स्कूल बंद रखने का फरमान, सीएम योगी से है कनेक्शन

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version