• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 मिशन का उड़ाया मज़ाक, यूजर्स ने लताड़ा

Writer D by Writer D
21/08/2023
in मनोरंजन
0
Prakash Raj

Prakash Raj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साउथ अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj ) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, जहां एक तरफ हर कोई चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, साउथ अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय चंद्रमा मिशन पर कटाक्ष कर रहे हैं। ऐसे में ट्विटर यूजर भड़क गए। वे प्रकाश राज (Prakash Raj) की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, भारत के वैज्ञानिक मिशन का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि उन्होंने ट्विटर पर ऐसा क्या लिख डाला? आइए जानते हैं।

ट्रोल हुए प्रकाश राज (Prakash Raj)

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्विटर पर बनियान और लुंगी पहने एक आदमी का कार्टून शेयर किया, जो चाय डालता नजर आ रहा है। इस कार्टून को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज:- चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर”। इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, ‘आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए’।

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर ने लीं चांद के सुदूर भाग की तस्वीरें, ISRO ने जारी की

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘देशद्रोही हो क्या? यहां का खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो। चंद्रयान 3 सफल होगा। हर भारतीय इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे अर्बन नक्सलियों और देश विरोधियों की दुआ कबूल नहीं होगी।’

23 अगस्त के दिन कर सकता है लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) की चंद्रयान-3 से बड़ी उम्‍मीदें जुड़ी हैं। चंद्रयान-3 मिशन अपने आखिरी पड़ाव में है। योजना के अनुसार, 23 अगस्‍त के दिन चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यह लैंडिंग कर सकता है। लेकिन, यह इतना आसान नहीं है। यही वजह है कि इसरो के साथ-साथ पूरा देश इस दिन के लिए सांसें थामकर बैठा है।

Tags: chandrayaan 3 liveChandrayaan-3Chandrayaan-3 MissionEntertainment newsprakash raj
Previous Post

उप्र के पीपीएस अफसर बनेंगे आईपीएस, इन्‍हें मिलेगा मौका

Next Post

वोडाफोन आइडिया फ्री में दे रहा इंटरनेट, बस कस्टमर्स को करना होगा ये एक काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Next Post
Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया फ्री में दे रहा इंटरनेट, बस कस्टमर्स को करना होगा ये एक काम

यह भी पढ़ें

बम विस्फोट से दहल पूरा इलाका, कई टुकड़ों में बंटा शव

09/03/2022
ajit singh passed away

चौधरी अजित सिंह के निधन से उत्तर प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

06/05/2021
SS Sandhu

फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त की जाए: मुख्य सचिव

06/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version