• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा और अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा की कमान

Writer D by Writer D
01/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pratap Singh Baghel

Pratap Singh Baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निर्धारण किया गया है। शासन ने अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभागीय नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल की है।

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत प्रताप सिंह बघेल (Pratap Singh Baghel) को प्रभारी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज/लखनऊ का दायित्व सौंपा गया है। वहीं प्रभारी निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षा विभाग में हुए इस महत्वपूर्ण दायित्व निर्धारण को प्रशासनिक दक्षता और प्रभावी अनुश्रवण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रताप सिंह बघेल (Pratap Singh Baghel) और अनिल भूषण चतुर्वेदी दोनों ही शिक्षा प्रशासन का व्यापक अनुभव रखते हैं। ऐसे में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रभावी समन्वय तथा समयबद्ध अनुश्रवण में मिलने की उम्मीद है।

योगी सरकार लगातार शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, प्रशासनिक पारदर्शिता और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दे रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, निपुण भारत मिशन, डिजिटल शिक्षा और विद्यालयी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के बीच यह प्रशासनिक पुनर्विन्यास शिक्षा सुधारों को और अधिक गति देने वाला माना जा रहा है। शासन का विश्वास है कि अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने से शिक्षा विभाग की कार्यक्षमता और जवाबदेही दोनों को नई मजबूती मिलेगी।

Tags: cm yogiLucknow NewsPratap Singh Baghel
Previous Post

उप मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

यह भी पढ़ें

Jaya Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी कब है, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

22/11/2024
Coarse Grains

पहली अक्टूबर से शुरू होगी ‘मोटे अनाज’ की खरीद

16/09/2024
schools

योगी सरकार के प्रयासों से स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ मिला रोशनी का अधिकार

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version