• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी के घर में खाया जहर, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी
0
Poisonous

poisonous

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर में जहर (Poison) खाकर जान देने की कोशिश की है। युवती को बेहद नाजुक हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक युवती के बीच पिछले 2 साल से प्रेम सम्बन्ध थे, जिसमें युवती गर्भवती हो गई थी। उसके पेट में 3 माह का गर्भ बताया जा रहा है। पीड़ित युवती की मां ने युवक व उसके घर वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने मामले में युवती के बयान के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है।

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का प्रेम सम्बन्ध सैनी के एक गांव निवासी युवक से पिछले 2 सालों से चल रहा है। वह चोरी छिपे मिलते थे। गुरुवार की दोपहर प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से मिलकर घर पहुंचे, जिसकी जानकारी युवती के घर वालों को हो गई। युवती की मां ने बेटी को फटकार लगाईं, जिससे नाराज होकर युवती सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची। युवती को घर में देख युवक के घर में हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के घर वाले युवती को अपने साथ रखने को तैयार नहीं हुए। इस बात से आहात युवती ने अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की हालत नाज़ुक होने पर युवक के घरवालों ने युवती की मां को सूचना दी।

पीड़ित युवती की मां ने बताया कि उसने अपने घर से पुलिस को सूचना देकर उनके साथ युवक के घर पहुंची। जहां उसकी बेटी जिंदगी और मौत के बीच हिचकिया ले रही थी। पुलिस की मदद से वह बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां हालत नाज़ुक होने पर उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल के रेफर कर दिया गया।

एसएचओ सैनी भुवनेश चौबे ने बताया कि प्रकरण के बारे में युवती पक्ष की तरफ से मौखिक जानकारी मिली है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित पक्ष को कस्टडी में लिया गया है। शेष कार्यवाही पीड़ित पक्ष के तहरीर मिलने के क्रम में की जाएगी।

Tags: Kaushambi News
Previous Post

पेड़ से लटकता मिला ईंट भट्ठा मजदूर का शव

Next Post

18 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों को होगा धनलाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Horoscope

18 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों को होगा धनलाभ

यह भी पढ़ें

Badhaai-do film

पहले हफ्ते में राजकुमार और भूमि की फिल्म ‘बधाई दो’ ने की करोड़ो की कमाई

16/02/2022
suicide

ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर किशोर ने की आत्महत्या

01/04/2021
Murder

संपत्ति के लालच में पिता की कर दी हत्या

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version