• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निपथ योजना में बदलाव की तैयारी, सेना करवा रही है एक खास सर्वे

Writer D by Writer D
23/05/2024
in शिक्षा
0
Agneepath Scheme

Agneepath Scheme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से एक आंतरिक सर्वे करवा जा रहा है, जिसमें अग्निवीरों से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं और इस सर्वे से मिलने वाली जानकारी के आधार पर नई सरकार के सामने अग्निपथ योजना (Agneepath Yojana) में कुछ बदलाव की सिफारिशें की जा सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर सरकार या सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

दरअसल, सेना की ओर से कराये जा रहे आंतरिक सर्वे उद्देश्य भारतीय सैन्य सेवाओं (Indian Military Services) में भर्ती की नई व्यवस्था अग्निपथ योजना (Agneepath Yojana) के असर को जानना है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के सर्वे में अग्निवीरों, भर्ती और ट्रेनिंग स्टाफ समेत सभी हितधारकों से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। इस आंतरिक सर्वे (Internal Survey) से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आने वाली सरकार के सामने योजना में कुछ बदलाव की सिफारिशें की जा सकती हैं। प्रत्येक समूह के जवाबों को इस महीने के अंत तक जुटाया जाएगा। इसके बाद आंकलन के लिए अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 10 सवाल तैयार किए गए हैं, जो सर्वे में शामिल लोगों से पूछे जाने हैं। भर्ती करने की प्रक्रिया में शामिल लोगों से पूछा जाएगा कि अग्निवीर (Agniveer) सेना में क्यों शामिल होंगे। उन्हें बताना होगा कि वह सेना का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्साहित हैं। इसके अलावा उन्हें यह जानकारियां भी देनी होगी कि आवेदक कैसे हैं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक ऑनलाइन एंट्रेस एग्जाम को लेकर किस तरह की प्रक्रियाएं दे रहे हैं।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल लोगों से सर्वे में पूछा जाएगा कि अग्निपथ योजना (Agneepath Yojana) के लागू होने के बाद सेना में भर्ती पर कुल क्या असर पड़ा है। इससे जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा यूनिट और सब यूनिट कमांडरों को अग्निवीरों और इस योजना से पहले आए सैनिकों के प्रदर्शन पर भी फीडबैक देना होगा। यह भी बताना होगा कि उन्होंने अग्निवीरों में कौन सी सकारात्मक या नकारात्मक बातों को देखा है। इन जानकारियों के आधार पर सेना अग्निपथ योजना (Agneepath Yojana) में कुछ बदलावों की सिफारिश कर सकती है।

नंदीग्राम में भिड़े TMC-BJP वर्कर, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत

गौरतलब है कि जून 2022 में केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) ने अग्निपथ योजना (Agneepath Yojana) की शुरुआत की थी। इसके तहत सैन्य सेवाओं में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 4 सालों का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 फीसदी अग्निवीर अपनी इच्छा से सेवाओं में शामिल होने के लिए आवेदन दे सकते हैं। खास बात है कि योजना लागू होने के बाद से ही इसपर सियासी चर्चाएं भी जारी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी यह मुद्दा बना है।

Tags: Agneepath schemeEducation News
Previous Post

चारधाम यात्रा: सड़क से लेकर धाम तक आस्था का ज्वार, केदारनाथ के लिए अधिक क्रेज

Next Post

भात कार्यक्रम में खाने से 107 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में बेड कम पड़े

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC
शिक्षा

UPSSSC ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

14/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
Air Force
शिक्षा

Indian Air Force में नौकरी का गोल्डन चांस! अग्निवीर वायु पर आवेदन शुरू

06/07/2026
CA Foundation May 2026 result released
Main Slider

CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

03/07/2026
Next Post
Food Poisoning

भात कार्यक्रम में खाने से 107 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में बेड कम पड़े

यह भी पढ़ें

OTS

ओटीएस योजना का 29 जून तक 26.84 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ : एके शर्मा

30/06/2022
Exodus of Hindus from Seelampur, Delhi

मदद करो योगी जी…, सीलमपुर से हिंदुओं का पलायन! युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत

18/04/2025
shivank murder case

22 दिन बाद ‘शिवांक’ के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुआ प्रशासन

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version