• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवहन निगम में महिला चालक के प्रशिक्षण के लिए दूसरे-तीसरे बैच की तैयारी

Writer D by Writer D
26/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Transport Corporation

UP Transport Corporation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) का महिला स्वावलंबन पर जोर है। इस मद्देनजर यूपी सरकार परिवहन निगम (UP Transport Corporation) में महिला चालकों के प्रशिक्षण जोर दे रही है। पहला बैच 8 मार्च 2021 से शुरू किया था। पहले बैच के उपरांत दूसरे व तीसरे बैच के लिए महिला चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इन्स्टीट्यूट कानपुर में होगा। महिला चालकों को लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल -3 एवं कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

तीन माह की होगी प्रशिक्षण अवधि

प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसपी सिंह के मुताबिक लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 कोर्स की प्रशिक्षण अवधि 344 घंटे (03 माह ) की होगी। इसके बाद कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएसडीसी दिल्ली के माध्यम से एसेसमेंट कराया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 कोर्स का 400 घंटे (04 माह) का प्रशिक्षण होगा। दोनों कोर्स करने के उपरांत डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण होगा।

सीएम योगी की एक स्कीम से देश की सबसे बड़ी रोबोट कंपनी बनी एडवर्ब

प्रशिक्षण के दौरान 6000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। यह कोर्स आवासीय है। दोनों कोर्स के दौरान सभी अथ्यर्थियों को हॉस्टल में रहना होगा। इस दौरान रहना, खाना इत्यादि निःशुल्क होगा। 24 माह के प्रशिक्षण के उपरांत पिंक बस संचालित करने हेतु डिपो में संविदा चालक के रूप में तैनात किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी पूर्व में किसी संस्थान से कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।

9 डिपो में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 17 अभ्यर्थी

प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के मुताबिक पूर्व में एक बैच के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बस चलाने के लिए वर्तमान में 17 अभ्यर्थी परिवहन निगम के 9 डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जनवरी 2024 में इनका प्रशिक्षण पूरा होगा। वहीं दूसरे-तीसरे चरण में प्रशिक्षण के लिए अभी तक 19 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

कोर्स के लिए यह दस्तावेज होंगे जरूरी

1. शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठ पास
2. आधारकार्ड
3. बैंक पासबुक
4. एक फोटो
5. लम्बाई 5 फुट 3 इंच
6. आयु अधिकतम 34 वर्ष
7. इससे जुड़ी जानकारी रामपाल मौर्य के संपर्क सूत्र 9792746532 व एसपी सिंह के मोबाइल नं. 8726005222 पर जानकारी हासिल की जा सकेगी।

Tags: Lucknow Newsup parivahan nigamup transport corporation
Previous Post

सीएम योगी की एक स्कीम से देश की सबसे बड़ी रोबोट कंपनी बनी एडवर्ब

Next Post

सीएम धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा-पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा-पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

kim sharma

किम शर्मा करेंगी दूसरी शादी, बॉयफ्रेंड संग करना का है प्लान

07/05/2022
New Parliament

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध, दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा युवक

22/08/2025
Kalkaji Temple

बी प्राक को देखने कालकाजी मंदिर के जागरण में जुटी भीड़, स्टेज गिरने से हुआ हादसा

28/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version