• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली दर बढ़ाने की तैयारी

Writer D by Writer D
15/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पावर कॉपोर्रेशन ने फ्यूल सरचार्ज (Fuel surcharge) के नाम पर बिजली दर (Electricity Rate) में 35 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए कापोर्रेशन ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के लिए फ्यूल सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव दाखिल किया है। उधर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसका विरोध करते हुए इसे उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाने की साजिश बताया है।

दरअसल घाटे में चल रही बिजली कंपनियां बिजली दरें (Electricity Rate) बढ़वाने का रास्ता तलाशने में जुटी हैं। वर्ष 2022-23 के टैरिफ आर्डर को अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी में चुनौती देने के साथ ही पावर कॉपोर्रेशन ने नियामक आयोग में 35 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव दाखिल कर दिया। इससे 1,028 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व का अनुमान लगाया गया है।

बुधवार को इस पर प्रस्तुतीकरण के दौरान नियामक आयोग के अध्यक्ष आरपी सिंह ने सवाल उठाया कि फ्यूल सरचार्ज का प्रस्ताव केवल वेरिएबल कास्ट (परिवर्तनीय लागत) पर तैयार किया गया है जबकि फिक्स्ड कास्ट के साथ होना चाहिए। पावर कॉपोर्रेशन ने अप्रैल से जून तक मांग ज्यादा होने की वजह से ज्यादा बिजली खरीदने का तर्क दिया।

उपभोक्ताओं को फोन कर ऊर्जा मंत्री ने जानी समस्या निवारण की हकीकत

इस पर आयोग ने सवाल किया कि जब मांग कम रहती है तो अतिरिक्त बिजली खरीदनी भी नहीं पड़ती। इसका संतुलन होना चाहिए। आयोग के सवालों के बाद पावर कॉपोर्रेशन के अधिकारियों ने संशोधित प्रस्ताव दाखिल करने की बात कही। वहीं सूत्रों का कहना है कि आयोग के रुख को देखते हुए कॉपोर्रेशन के फ्यूल सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना कम है।

उधर, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि बिजली कंपनियां अपने ऊपर निकल रही उपभोक्ताओं की 25,133 करोड़ रुपये की देनदारी से बचने के लिए इस तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रही हैं। फ्यूल सरचार्ज लगाने के पीछे असल मंशा यह है कि बीते साल के  सरप्लस 3,088 करोड़ रुपये का लाभ पावर कॉपोर्रेशन उपभोक्ताओं को देना नहीं चाहता है।

अचानक रायबरेली पहुंचे एके शर्मा, अधिकारियों की लगाई फटकार

उन्होंने नियामक आयोग के अध्यक्ष से बात करके कहा कि अगर फ्यूल सरचार्ज लगाना जरूरी हो तो बिजली कंपनियों पर निकल रही देनदारी से इस राशि का समायोजन किया जाए। पर उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। आयोग ने उन्हें आश्वस्त किया कि नियमों के  दायरे में ही कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Electricity ratefurl surchargeLucknow News
Previous Post

बलिनी ने लांच किया अपना पहला दुग्ध उत्पाद घी

Next Post

UKSSSC Paper Leak: दो लाख का इनामी सादिक मूसा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
Next Post
UKSSSC

UKSSSC Paper Leak: दो लाख का इनामी सादिक मूसा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arrested

40 लाख रुपयेे की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

26/06/2022
Rotomac pen

पेन बनाने वाली इस बड़ी कंपनी ने किया इतने करोड़ का फ्रॉड, CBI ने की FIR

17/11/2022
AK Sharma

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा स्वतंत्र भारत का स्वर्णकाल: एके शर्मा

31/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version