• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में बकरीद की तैयारियां शुरू, सरकार की गाडइ लाइन का होगा पालन

Desk by Desk
23/07/2020
in Categorized, Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राष्ट्रीय
0
गोरखपुर में बकरीद 

गोरखपुर में बकरीद 

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल तथा आस पास के क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में कुर्बानी का त्योहार बकरीद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुयी थी। बुधवार को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन में कुर्बानी करने के लिए अनुमति दे दी गयी है, अब यहां सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार बकरीद मनायी जायेगी।

सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन में यह हिदायत दी गयी है कि भीड-भाड नहीं होगी और लोग शांति से अपने-अपने घरों में त्योहार मनायेंगे।

इस अवसर पर हजरत इबराहिम की सुन्नत की पैरवी में अल्प संख्यक समुदाय के लोग कुर्बानी देने के लिए बकरे खरीदते हैं तथा उसकी बलि देते है। इस बार बकरीद का महीना शुरू होने के बाद भी अभी तक बकरों के बाजार नहीं लग रहे थे। सरकार की गाइड लाइन आने के बाद अब लोगों में खुशी है कि अगले दो-तीन दिनों में बाजार लगने की उम्मीद जग गयी है।

डिग्री और मार्कशीट ऑनलाइन देने पर विचार करने का आदेश: उच्च न्यायालय

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के निवासी सादुल अंसारी ने बताया कि आमतौर पर लोग दस दिन पहले ही बकरा खरीद लेते हैं और उसे लाड प्यार से पालते हैं ताकि बकरे से लगाव पैदा हो जाय और कुर्बानी के समय उसके बिछडने का दुख हो। अभी तक बकरे सरकार की गाइड लाइन न आने के कारण खरीदे नहीं जा सके थें।

उन्होंने सरकार द्वारा जारी आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इस त्योहार के लिए जारी गाइड लाइन से खुशी अधूरी है। ईदगाह में नमाज की अनुमति आधे घंटे के लिए मिल जाती तो लोगों की खुशियां पूरी हो जाती। इस्लाम में नमाज पहले है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक करके कोई फैसला लिया जायेगा।

श्री अंसारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से दो-चार बकरों के साथ कुछ व्यापारी आये हैं लेकिन वे भी मौके का लाभ उठाना चाहते हैं और उनका मूल्य 18 से 25 हजार रूपये के बीच बता रहे थे। अब सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन से बकरों के दाम में कमी भी आयेगी।

इस्लामी बैतूल माल द्वारा सामूहिक रूप से कुर्बानी के जानवरों को लाया जाता है और विभिन्न स्थानों पर कुर्बानी का इंतजाम किया जाता है लेकिन इसके सचिव सहाबुददीन सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 12 जुलाई को इस संगठन की बैठक हुयी थी। कुर्बानी कैसे करायी जाय इसका निर्णय नहीं लिया जा सका। कोरोना के लिए जारी 19 बिन्दुओं वाली गाइड लाइन जिसमें मास्क और आउट डिस्टेसिंग आदि सबका उल्लेख है उसका अनुपालन कराना एक चुनौती थी। कल गाइड लाइन जारी होने से राहत मिली है।

इसी बीच वरिष्ठ नागरिक उस्मान गनी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि बाहर से बकरे लेकर आने वाले व्यापारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा भी प्रताडित किया जा रहा है। बकरे लदे वाहनों को सीज कर उसका चालान भी काट दिया जा रहा है।

Tags: gorakhpurPreparations for Bakridगोरखपुर में बकरीद की तैयारियां शुरूबकरीद
Previous Post

परीक्षा में बैठने वाले 5 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव

Next Post

फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं कार्तिक आर्यन

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
सुशांत सिंह राजपूत कार्तिक आर्यन

फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं कार्तिक आर्यन

यह भी पढ़ें

World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवांता फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

05/06/2024
BSNL कर्मचारी गद्दार BSNL employee traitor

बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े बोले- BSNL कर्मचारी गद्दार, नहीं करना चाहते काम

11/08/2020
Heeraba

पीएम मोदी की मां के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

30/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version