• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर

Writer D by Writer D
24/09/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा बीस जनवरी से चौबीस जनवरी के बीच होगी, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं हालांकि अनुष्ठान सोलह जनवरी से ही शुरू हो जायेगा।

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। समारोह में श्रीरामजन्मभूमि परिसर में करीब सात हजार अतिथि से ज्यादा मौजूद रहने की संभावना है। सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करने के बाद ही परिसर में प्रवेश मिल पायेगा। उन्होंने बताया कि साधु संत दंड, छत्र, चंवर व पादुका लेकर परिसर में प्रवेश नहीं कर पायेंगे।

उन्होंने बताया कि देश के सभी जिला प्रदेश से अतिथियों की सूची तैयार की जा रही है। पद्म पुरस्कारों से नवाजे गये लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसमें कुछ राजदूत भी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य कई वीआईपी हस्तियां मौजूद रहेंगी। इसलिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे। उन्होंने बताया कि अतिथियों को पैदल भी चलना पड़ सकता है। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में अतिथियों को काफी देर तक बैठना भी पड़ सकता है, क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री के जाने के बाद अतिथियों को रामलला का दर्शन कराया जा सकेगा। परिसर की सुरक्षा एसपीजी के हवाले होगी, उसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा।

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी व मंदिर निर्माण की समीक्षा की गयी। इस कार्यक्रम में खेल, कला और साहित्य जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। ट्रस्ट के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा में चार हजार से ज्यादा संत भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में खेल जगत, कला, साहित्य, भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, देश के महत्वपूर्ण मंदिरों के प्रतिनिधि रामजन्मभूमि परिसर के लिये जीवन बलिदान करने वालों के वंशज अनुसूचित जाति, जनजाति, घुमंतू जाति, वनवासी समाज के करीब पच्चीस सौ लोगों की सूची बनाई जा रही है। राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक कल देर शाम को सम्पन्न हुई।

बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने अयोध्या के विकास कार्यों की प्रगति को भी देखा और सर्किट हाउस में प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिया कि पार्किंग, ओवरब्रिज समेत अन्य सभी सुविधाओं का काम दिसम्बर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाय।

उन्होंने प्रशासन से कहा कि सभी पांच पार्किंग व मोहबरा बाजार से रामजन्मभूमि को जोडऩे वाले ओवरब्रिज का काम तेज करते हुए दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाय और रामपथ, जन्मभूमि पथ और भक्ति पथ की प्रगति तेजी से करायी जाय।

Tags: ayodhya newsRamlalaup news
Previous Post

ऊर्जा मंत्री ने बताया- एक माह में युद्धस्तर पर कार्य, साथ ही कड़ाई

Next Post

सुरक्षा बलों ने दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पांच आतंकवादी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Terrorists

सुरक्षा बलों ने दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पांच आतंकवादी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

09/02/2021
rajnath singh

राजनाथ का कांग्रेस पर हमला, बोले- खुलासा कर दूंगा, तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा

31/10/2020
Terrorist

कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें.., लश्कर-ए-इस्लाम ने दी धमकी

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version