• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ram Navami 2024 : सरयू नदी में सुरक्षा के लिए किए जाएंगे पुख्ता बंदोबस्त

Writer D by Writer D
29/03/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ram Navami

Ram Navami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके जन्मभूमि मंदिर में अब राम नवमी (Ram Navami) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जमीन से लेकर नभ और जल में भी सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर खुद मुख्य सचिव और डीजीपी अयोध्या में आगामी 17 अप्रैल को होने वाले आयोजन की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आने और पवित्र सरयू नदी में स्नान किये जाने को ध्यान में रखते हुए सरकार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। स्नान के दौरान सरयू नदी मे डूबने विभिन्न घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने राम नवमी के मौके पर व्यापक प्रबन्ध किए हैं। इसके लिए सरयू नदी में अब और छह फाइबर मोटर बोट्स चलाने का निर्णय लिया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह पहली राम नवमी (Ram Navami) है

चैत्र शुक्ल नवमी (Ram Navami) पर मोक्ष की कामना को लेकर अयोध्या में दर्शन पूजन व सरयू स्नान के लिए देश के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु आने वाले हैं। इस बार श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह पहली राम नवमी है। ऐसे मे अयोध्या मे अपार भीड़ जुटने की संभावना है। साथ ही सरयू में भी बड़ी संख्या में लोग स्नान करके पुण्य के भागीदार बनेंगे।

वहीं इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मुकम्मल बंदोबस्त किये गये हैं। इसके लिए नदी में फाइबर मोटर बोट्स की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नदी में चार मोटर बोट को तैनात किया गया था, इनकी संख्या में वृद्धि करते हुए अब छह नई फाइबर मोटर बोट को मंगा लिया गया है। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्या ने बताया कि भीड़ जैसे-जैसे बढ़ेगी वैसे वैसे बोट्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

नदी मे सुरक्षा के किए जा रहे व्यापक इंतजाम

जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि फाइबर की बोट मे 40 हॉर्स पावर का मोटर लगाया गया है। इसे स्टीयरिंग के सहारे घुमाया जा सकता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। लोगों को यह सुझाव भी दिया जाता है कि नदी मे स्नान के दौरान सतर्क रहें, साथ ही हिदायतों का पालन करें।

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

प्रशासन ने नदी में बैरिकेडिंग भी करवाई है, जिसे कोई भी पार नहीं कर सकेगा। मोटर बोट चलाने वाले कांस्टेबल नित्यानंद ने भी बताया कि इसकी स्पीड काफी अच्छी है, जिससे हमें किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने पर तत्काल रिस्पॉन्स देने में मदद मिलती है। यह बोट 6 सीटर है।

Tags: ayodhya newsram navami 2024up news
Previous Post

तीसरा कार्यकाल देकर जनता करेगी पीएम मोदी के समर्पण का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Next Post

सीएम धामी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
Tulsi
धर्म

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

09/08/2026
August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की

यह भी पढ़ें

Champat Rai

तमिलनाडु में जूते मारकर राम की प्रतिमाओं का जुलूस निकालने वाले लापता: चंपत राय

22/01/2023
DK Shivakumar

‘सिद्धारमैया डर गए…पर मैं नहीं डरता’, डीके शिवकुमार के बयान से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

29/06/2023
Contestants of Khatron Ke Khiladi 11 were welcomed by dog at airport

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट का एयरपोर्ट पर कुत्ते ने किया स्वागत

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version