• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभाजनकारी तत्वों का टूल बनने से बचें युवा: ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
brajesh pathak

brajesh pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ‘अग्निपथ’ (Agnipath) योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समाजविरोधी तत्वों द्वारा दिग्भ्रमित कहा है। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी ताकतें हमेशा ही समाज में उपद्रव करने की फिराक में रहती हैं, इस बार इन्होंने युवाओं को अपना टूल बनाने की साजिश की है।

डिप्टी सीएम (Brajesh Pathak) ने युवाओं को समाजविरोधी ताकतों के हाथ का खिलौना बनने से बचने की जरूरत बताते हुए अग्निपथ योजना का लाभ उठाने के लिए तैयारी करने की अपील की है। इसके साथ ही ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) ने गृह मंत्रालय द्वारा 04 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ व असम राइफल्स में 10% रिक्तियां आरक्षित करने के साथ ही प्रवेश की आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट देने के निर्णय का स्वागत किया है।

शनिवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी। यह योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वर्णिम अवसर है साथ ही फिट और तेजतर्रार युवा भारतीय सेना से जुड़ेंगे, जो की सीमा रक्षा के लिए अधिक उपयोगी होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की नीतियों के कारण पहले औसतन 10 में से 01 उम्मीदवार की सेना में भर्ती होती थी। बाकी के 09 को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता था। लेकिन अब मोदी सरकार में अगर 04 युवा सेना के लिए चुने जाएंगे तो इसमें से 01 को 4 साल बाद स्थायी नियुक्ति मिल जाएगी और बाकी के 03 को लगभग ₹12 लाख का एकमुश्त बैलेंस मिलेगा और पुलिस और बाकी विभागों में भी इनकी नियुक्ति के बेहतर अवसर होंगे। योजना को लेकर तमाम आशंकाओं को निराधार बताते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि युवाओं को यह भी समझना चाहिए कि यह सेवा केवल भारतीय सेना के लिए है।

अग्निपथ योजना: ‘अग्निवीरों’ को मिलेगा रक्षा मंत्रालय की नौकरियों पर 10% कोटा

पैरामिलिट्री बल की सेवाओं में पूर्ववत अवसर बने रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न सेवाओं में इन युवाओं को वरीयता देने की बात कही है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस सेवा में वरीयता की घोषणा की है। अग्निवीरों को व्यापार हेतु वित्तीय पैकेज, आसान बैंक ऋण सुविधा एवं पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री (Brajesh Pathak) ने कहा कि अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों को और अधिक युवा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सशस्त्र बलों से जुड़ना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है और इस पहल से राष्ट्रीय सेवा में अधिक युवा शामिल होंगे, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और एक कुशल और फिट कार्यबल बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को विरोध प्रदर्शन के बजाय जल्द होने जा रही अग्निवीरों की भर्ती के लिए तैयारी करनी चाहिए।

Tags: agnipath yojnaagniveerBrajesh PathakLucknow News
Previous Post

“मेरी मां जितनी सरल हैं, उतनी ही असाधारण हैं”: पीएम मोदी का अपनी मां के लिए भावनात्मक ब्लॉग

Next Post

UP Board 12वीं में दिव्यांशी ने किया टॉप, गणित में मिले 100

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Divyanshi

UP Board 12वीं में दिव्यांशी ने किया टॉप, गणित में मिले 100

यह भी पढ़ें

Yashwant Varma

‘यूपी कोई कूड़ादान नहीं…’, जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर भड़का बार एसोसिएशन

21/03/2025
Surya Pratap Shahi

लखनऊ के कसमंडी कला गांव के 866 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ

02/06/2025
shot

अस्पताल संचालक पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां, CCTV में कैद हुए हमलावर

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version