• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Republic Day पर देनी है स्पीच, कम समय में तैयार करें बेस्ट भाषण

Writer D by Writer D
24/01/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
Republic Day

Republic Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Republic Day… 26 जनवरी… गणतंत्र दिवस… नाम कई, लेकिन मकसद एक. भारत के लोकतंत्र का उत्सव मनाना. इस साल 26 January को देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. यही वो तारीख है जब आज से 74 साल पहले साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था. Republic Day के अवसर पर देश भर में हर स्कूल-कॉलेज में निबंध, वाद-विवाद, भाषण समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इनमें से एक रिपब्लिक डे की स्पीच तो जरूर होती है. अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर भाषण देने वाले हैं, तो ये लेख आपकी मदद करेगा.

सबसे बड़ा गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह 26 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में राजपथ पर होता है, जिसे अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है. भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना सभी इस दिन हर साल आयोजित होने वाली भव्य गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं. आइए जानते हैं कि कम समय में आप अपनी 26th January Speech in Hindi कैसे तैयार कर सकते हैं.

Republic Day 2023 स्पीच टिप्स

स्पीच ज्यादा लंबी न हो. ये लोगों को बोर कर सकती है.

आपके भाषण की भाषा मुश्किल न हो, उसे आसान, बोलचाल वाली रखें.

जानकारी सही और पुख्ता हो.

स्पीच की शुरुआत, अंत में या बीच में कुछ स्लोगन्स का प्रयोग कर सकते हैं. ये सुनने वालों में जोश भर देते हैं.

स्पीच देने में जल्दबाजी न करें. फुल स्टॉप, कॉमा वाली जगहों पर अगली पंक्ति शुरू करने से पहले थोड़ा रुकें जरूर.

ऐसे तैयार करें Republic Day Speech

आपकी रिपब्लिक डे (Republic Day) पर स्पीच इस प्रकार शुरू होनी चाहिए-

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और प्रिय साथियों… नमस्कार. अब स्पीच शुरू करें- हम सभी अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं. हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि वर्ष 1950 में इसी दिन भारत का संविधान (Constitution of India) लागू हुआ था. यही वो तारीख है जब हम सच्चे तौर पर स्वतंत्र हुए थे. जब हमें हमारे मूलभूत अधिकार मिले.

अब आप अपने भाषण में गणतंत्र दिवस से संबंधित और जानकारी व तथ्य जोड़ें. यहां आप स्लोगन भी डाल सकते हैं. जैसे-

‘ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म वतन का बस जियो वतन के नाम पर’

इस बैंक में स्पेशल ऑफिसर के पद पर निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

मैं उन महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक क्षण के मौन के साथ अपनी बात समाप्त करना चाहता/ चाहती हूं, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान कर दिया.. ताकि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में रह सकें. यहां एक बार फिर एक 26 जनवरी का नारा डाल सकते हैं-

‘इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है, झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है’

अब अपनी बात खत्म करें- गणतंत्र दिवस पर आप सबके सामने अपनी बात रखने का अवसर देने के लिए मैं एक बार फिर आपका आभार व्यक्त करना चाहता/ चाहती हूं.

Tags: Education Newsrepublic dayRepublic Day CelebrationRepublic Day speechRepublic Day speech tipsRepublic Day2023
Previous Post

इस बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

Next Post

फिर एक साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और सलमान खान, ये था खास मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Aishwarya Rai

फिर एक साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और सलमान खान, ये था खास मौका

यह भी पढ़ें

नवरात्रि व्रत में 5 टिप्स को करें फॉलो, घटाए अपना वजन

12/10/2021
shahrukh khan gauri khan

गौरी खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो की शेयर

06/11/2020
bengal violence

कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करेगी CBI

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version