• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह घर पर करें जन्माष्टमी की शानदार तैयारी

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। कोरोना के विस्फोटक रूप के चलते इस बार सभी त्यौहारों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। न होली ढंग से मन पाई न ही ईद। लेकिन जान है तो जहान है। सबसे पहले इस महामारी से निपटना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी सरकारी दिशा निर्देशों के पालन के साथ जन्माष्टमी मनाना श्रेष्ठ होगा। पंडित अनीस व्यास बता रहे हैं कि घर में ही कैसे आप 12 अगस्त को श्रेष्ट मुहूर्त में जन्माष्टमी मना सकते हैं। साथ ही क्या क्या तैयारी आप करें, ये भी इस लेख में दिया जा रहा है।

एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं उसके बाद भगवान् कृष्ण के बालस्वरुप को किसी स्वच्छ पात्र में रखें। फिर उन्हें पंचामृत से स्नान करवाएं। उसके बाद गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें सुंदर वस्त्र पहना कर उनका श्रंगार करें। तत्पश्चात् कृष्ण जी को झूला झुलाएं और धूप-दीप आदि दिखाएं। रोली और अक्षत से तिलक करें। माखन मिश्री का भोग लगाते हुए प्रार्थना करें। हे ! कृष्ण मुरारी भोग और पूजा ग्रहण कीजिए। कृष्ण जी को तुलसी का पत्ता भी अर्पित करना चाहिए। भोग के बाद गंगाजल भी अर्पित करें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों को खासतौर पर सजाया जाता है। जन्माष्टमी पर पूरे दिन व्रत का विधान है। जन्माष्टमी पर सभी 12 बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया जाता है और रासलीला का आयोजन होता है।

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्टीकर आप अपने घरों की दीवालों पर लगा सकते हैं। इससे आपको घर में झांकी बनाने में मदद मिलेगी। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उन्हें कान्हा का लुक दे सकते हैं। ऑनलाइन कई तरह की ड्रेस मिल रही हैं जो कि आपको बच्चों को कान्हा के रूप में परिवर्तित कर देंगे। इन ड्रेस को पहनकर सबको लगेगा कि आपका बच्चा कान्हा का अवतार हो गया है। मार्केट में कई तरह की मूर्ति बाजार में आ रही हैं। इन मूर्तियों के बिना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधूरी है। आप इनको खरीदकर अपने घर की शोभा में चार चांद लगा सकते हैं। चाहे तो आप घर में भी अपने बच्चों से कहें वो कान्हा की पेंटिंग बना दें, वो भी इस काम में ली जा सकती है। ईश्वर प्रेम के भूखे हैं, तभी तो दुर्योधन का मेवा त्याग विदुर के घर का साग खाया था।

Tags: How to Celebrate Krishna Janmashtami at Homejanmashtami 2020Janmashtami Celebrationkrishna janmanshtamikrishna janmanshtami 2020Krishna JanmashtmiLifestyle and Relationshippuja pathजन्‍माष्‍टमी
Previous Post

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप को छोड़नी पड़ी कोरोना ब्रीफिंग

Desk

Desk

Related Posts

छत्तीसगढ़

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय

17/09/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
Main Slider

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

17/09/2026
Main Slider

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले नई सौगात, सरयू किनारे आकर ले रहा सांस्कृतिक केंद्र

17/09/2026
नई दिल्ली

मुस्लिम समाज मनाएगा PM मोदी का जन्मदिन, कुरान ख्वानी से दरगाहों पर चिरागान तक

17/09/2026
Main Slider

13 साल बाद साइकिल पर फिर सवार हुए राम आसरे कुशवाहा, BJP छोड़कर सपा में शामिल

17/09/2026
Next Post
ट्रंप

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप को छोड़नी पड़ी कोरोना ब्रीफिंग

यह भी पढ़ें

navneet kalra

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मामले में नवनीत कालरा को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज

13/05/2021
Election

UP Election: दोपहर एक बजे तक पीएम के संसदीय क्षेत्र में सबसे कम मतदान

07/03/2022
makar sankranti

मकर संक्रांति सौरवर्ष का खास दिन, आखिर क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version