• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर के साक्षी बने राष्ट्रपति

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
president

president

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर। इस इस हकीकत के साक्षी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Kovind) भी बने। गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि गोरखपुर और महान समाज सुधारक संत कबीर की साधना स्थली मगहर के लिए दो दिवसीय दौरे पर पधारे राष्ट्रपति ने शनिवार रात गोरखपुर की नैसर्गिक झील रामगढ़ताल की खूबसूरती का दीदार किया।

इस साल का निखरा सौंदर्य देख वह प्रफुल्लित हो उठे। रामगढ़ताल की जेटी से उन्होंने साउंड एंड लाइट शो का आनंद उठाया और गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक विरासत से रूबरू हुए।

https://www.facebook.com/watch/?v=1588809634838313

गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह मैं सम्मिलित होने तथा गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने के उपरांत राष्ट्रपति श्री कोविंद रामगढ़ताल पहुंचे। दशकों तक उपेक्षित रहा यह ताल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के खूबसूरत स्थलों में शामिल होने के साथ महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में भी विख्यात है।

रामगढ़ ताल की खूबसूरती ने राष्ट्रपति का भी मन मोह लिया। चारों तरफ से जगमग रोशनी के बीच ताल को निहारने के बाद राष्ट्रपति ने देश की प्रथम महिला नागरिक श्रीमती सविता कोविंद, प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साउंड एंड लाइट शो का आनंदित भाव में अवलोकन किया।

गोरखनाथ मंदिर में महामहिम ने की गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना

करीब 45 मिनट के साउंड एंड लाइट के लेजर शो के जरिए राष्ट्रपति शिवावतारी गुरु गोरखनाथ, गोरक्षपीठ के मूर्धन्य महंतजनों, महान साहित्यकार प्रेमचंद, फिराक गोरखपुरी के व्यक्तित्व व कृतित्व की गाथा से रूबरू हुए। साउंड एंड लाइट शो में भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की नगरी तथा भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर व संतकबीर की साधना स्थली मगहर के बारे में भी जानकारी दी गई।

बच्चों से मिले राष्ट्रपति, बातचीत कर खूब पढ़ने, आगे बढ़ने को किया प्रेरित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जब रामगढ़ ताल की जेटी पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में बच्चे उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। ‘वेलकम टू गोरखपुर ऑनरेबल प्रेसिडेंट’ लिखी तख्तियां लिए इन बच्चों के पास पहुंचे राष्ट्रपति ने न केवल उनका अभिवादन स्वीकार किया, बल्कि करीब 10 मिनट तक वह उनसे बातचीत करते रहे। आत्मीय संवाद करते हुए राष्ट्रपति ने इन बच्चों को खूब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कुछ बच्चों से खाने-पीने को लेकर हंसी ठिठोली भी की। साउंड एंड लाइट शो का आनंद उठाकर जाते वक्त भी राष्ट्रपति जी ने हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया।

Tags: gorakhpur newsup news
Previous Post

गोरखनाथ मंदिर में महामहिम ने की गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Former Air Marshal Jitendra Mishra becomes the first CEO of the Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नियोक्ता नहीं कर पाएंगे शोषण और अन्याय

02/09/2026
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
Next Post
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

यह भी पढ़ें

Divya Pahuja

गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पहुजा की हत्या, हमलावर लाश लेकर हुए फरार

03/01/2024
प्रकाश जावड़ेकर Prakash Javadekar

राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं का नहीं करते आदर : प्रकाश जावड़ेकर

17/12/2020
Puja

पूजा में जरूरी होता है नारियल और सुपारी, जानें इसका महत्व

13/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version